11 जनवरी को बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ दायरे में कारोबार होता दिखा। कारोबार के अंत में बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। दिसंबर महीने के खुदरा महंगाई आंकड़ों के पहले ट्रेडर सतर्क नजर आए। सेंसेक्स 10 अंक गिरकर 60105 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 18 अंक घटकर 17896 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल एक छोटे आकार का बुलिश कैंडल बनाया जो डेली चार्ट पर हाई वेव पैटर्न जैसा दिखता है। कल के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट में भी कमजोरी देखने को मिली थी। Nifty Midcap 100 इंडेक्स 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था तो Smallcap 100 इंडेक्स 0.05 फीसदी कमजोरी लेकर बंद हुआ था।
