Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup:निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 39676 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 39352 और 38829 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 40722 फिर 41045 और 41569 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है

अपडेटेड Jan 31, 2023 पर 8:48 AM
Story continues below Advertisement
Trade setup:30 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 6792.80 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 5512.63 करोड़ रुपए की खरीदारी की

Trade setup:30 जनवरी को बाजार दिनभर के भारी उठापटक के बाद बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहा। टेक्नोलॉजी, चुनिंदा बैंक फाइनेंशियल शेयरों से बाजार को अच्छा सपोर्ट मिला। समग्ररूप से देखें तो कल के कारोबार में बाजार यूनियन बजट और FOMC के फैसले के पहले सतर्क नजर आया। Sensex 170 अंकों की बढ़क के साथ 59500 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 45 अंक बढ़कर 17649 के स्तर पर बंद हुआ। कल के कारोबार में छोटे-मझोले शेयरों पर दबाव देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में हल्की गिरावट रही।

निफ्टी ने कल अपर और लोअर शैडो के साथ डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया। ये बाजार में हाई वोलैटिलिटी का संकेत है। निफ्टी कल 50 WEMA (17400) के साथ ही 200 DEMA (17550) को बचाए रहने में कामयाब रहा। ये आगे चलकर निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट का काम कर सकते हैं।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी पिछले दो कारोबारी दिनों में 17550 के स्तर पर स्थित 200-day EMA (exponential moving average) को बचाए रहने में कामयाब रहा है। हालांकि इसके पहले ये इस लेवल के नीचे भी चला गया था। इस मूविंग एवरेज ने इससे पहले भी निफ्टी के लिए अहम रेजिस्टेंस और सपोर्ट का काम किया है। पिछले मामलों में यहां से निफ्टी में दोनों तरफ बड़ा मूवमेंट देखने को मिला है। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी में 17800 के ऊपर की कोई गति अपसाइड में ट्रेंड रिवर्सल की पुष्टि करेगा। 1 फरवरी को आने वाला बजट शॉर्ट टर्म में बाजार की दिशा तय करेगा।


यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17472 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17400 और 17284 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17704 फिर 17776 और 17892 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 39676 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 39352 और 38829 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 40722 फिर 41045 और 41569 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

18000 की स्ट्राइक पर 89.84 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो फरवरी सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 18500 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 18.09 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

17000 की स्ट्राइक पर 47.79 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो फरवरी सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 16500 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 8.17 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Shriram Transport Finance, PI Industries, Max Financial Services, Apollo Hospitals और HCL Technologies के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

30 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 6792.80 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 5512.63 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

31 जनवरी को NSE पर सिर्फ 1 स्टॉक Ambuja Cements F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

31 जनवरी को आने वाले नतीजे

आज 31 जनवरी को Coal India, Power Grid Corporation of India, Sun Pharmaceutical Industries, UPL, ACC, BASF India, Blue Star, Edelweiss Financial Services, Great Eastern Shipping, Godrej Consumer Products, Indian Hotels, Indian Oil Corporation, Jindal Steel & Power, KEC International, KPIT Technologies, Max Financial Services, MOIL, RailTel Corporation of India, Spandana Sphoorty Financial, Star Health और TTK Prestige के दिसंबर तिमाही के नतीजे आने वाले हैं।

66 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 66 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Coal India, NTPC, Adani Enterprises, PI Industries और ICICI Bank के नाम शामिल हैं।

15 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 15 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें RBL Bank, Nestle India, Max Financial Services, NMDC और Adani Ports के नाम शामिल हैं।

56 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 56 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें State Bank of India, Power Grid Corporation of India, Syngene International, Exide Industries और IndusInd Bank के नाम शामिल हैं।

56 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Maruti Suzuki India, Ambuja Cements, Cummins India, RECऔर UltraTech Cement के नाम शामिल हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।