Get App

Trade setup for today : निफ्टी के लिए 22200-22300 पर अगला रजिस्टेंस, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

Trade setup: 15 जनवरी को, टेक्नोलॉजी, बैंकों और रिलायंस इंडस्ट्रीज के लीडरशिप में बीएसई सेंसेक्स 759 अंक बढ़कर 73,328 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स गैप अप ओपनिंग के बाद 203 अंक उछलकर 22,098 पर पहुंच गया। निफ्टी ने डेली टाइम फ्रेम पर लॉन्ग लोअर शैडो के साथ बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया जो निचले स्तर पर आई खरीदारी का संकेत है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2024 पर 8:04 AM
Trade setup for today : निफ्टी के लिए 22200-22300 पर अगला रजिस्टेंस, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर
Trade setup : निफ्टी पुट कॉल रेशियो इक्विटी बाजार के मूड का इंडीकेटर होता है। निफ्टी पुट कॉल रेशियो 15 जनवरी को बढ़कर 1.52 हो गया जो पिछले सत्र में 1.43 था

Trade setup : मजबूत ब्रेकआउट के बाद बाजार ने कल एक और कारोबारी सत्र में अपनी रिकॉर्ड ब्रेकिंग जरनी जारी रखी। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि निकट की अवधि में इस तेजी के जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि कंसेलीडेशन और वोलैटिलिटी देखने को मिलेगी। उनका मानना है कि निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 22,200-22,400 पर रजिस्टेंस और नीचे की तरफ 21,900-21,800 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है।

15 जनवरी को, टेक्नोलॉजी, बैंकों और रिलायंस इंडस्ट्रीज के लीडरशिप में बीएसई सेंसेक्स 759 अंक बढ़कर 73,328 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स गैप अप ओपनिंग के बाद 203 अंक उछलकर 22,098 पर पहुंच गया। निफ्टी ने डेली टाइम फ्रेम पर लॉन्ग लोअर शैडो के साथ बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया जो निचले स्तर पर आई खरीदारी का संकेत है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक नागराज शेट्टी का कहना है कि टेक्निकली यह पैटर्न बड़े रजिस्टेंस को तोड़ कर ऊपर जाने की पुष्टि करता है। अगर सोमवार का शुरुआती अपसाइड गैप अगले 2-3 कारोबारी सत्रों में 21,900 के स्तर पर अधूरा रहता है तो इस गैप को तेजी से भागने वाले गैप के रूप में देखा जा सकता है। ये आमतौर पर स्थायी अपट्रेंड के बीच में बनता है। नागराज शेट्टी के मुताबिक अब निफ्टी के लिए 22,200-22,300 पर अगला रजिस्टेंस दिख रहा है। जबकि नीचे की तरफ इसके लिए 22,000 के आसपास तत्काल सपोर्ट नजर आ रहा है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनो के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें