Get App

Trade setup for today : बाजार के दायरे में रहने की उम्मीद, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

Trade setup : मौजूदा बाजार की बनावट तेजी की है, लेकिन अस्थायी रूप से अधिक खरीदारी की स्थिति के कारण शॉर्ट टर्म में बाजार के रेंजबाउंड रहने की उम्मीद दिख रही है। निफ्टी के लिए 21,650-21,600 पर अहम सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, 21,850-21,900 पर तत्काल रजिस्टेंस है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2024 पर 7:18 AM
Trade setup for today : बाजार के दायरे में रहने की उम्मीद, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर
Trade setup : 21,500 की स्ट्राइक पर 49.15 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा

Trade setup : तकनीकी रूप से, बाजार मजबूत दिख रहा है। निफ्टी आने वाले कारोबारी सत्रों में डेली चार्ट पर लोअर हाई, लोअर लो फॉर्मेशन को नकारता दिख रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना कि निफ्टी 21,750 को पार करते हुए आगे बढ़ने के लिए तैयार है। इसके लिए 21,600-21,500 के स्तर पर सपोर्ट है। आने वाले सत्रों में ये 21,850-21,900 के स्तर तक जाता दिख सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि बैंक निफ्टी पिछले हफ्ते 200-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से मजबूत उछाल के साथ दवाब से उबर गया है। अब इसमें भी तेजी देखने को मिलेगी।

29 जनवरी को, बाजार ने फरवरी सीरीज की मजबूत शुरुआत की। कल निफ्टी 385 अंक या 1.8 प्रतिशत उछलकर 21,738 पर पहुंच गया और डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये बाजार में तेजी के लौटने का संकेत है।

कोटक सिक्योरिटीज के हेड-इक्विटी रिसर्च श्रीकांत चौहान का मानना है कि मौजूदा बाजार की बनावट तेजी की है, लेकिन अस्थायी रूप से अधिक खरीदारी की स्थिति के कारण शॉर्ट टर्म में बाजार के रेंजबाउंड रहने की उम्मीद दिख रही है। निफ्टी के लिए 21,650-21,600 पर अहम सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, 21,850-21,900 पर तत्काल रजिस्टेंस है। अगर निफ्टी 21,600 के नीचे जाता है तो फिर ये गिरावट बढ़ सकती है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनो के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें