Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup:निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19071 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19029 और 18961 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19206 फिर 19248 और 19316 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44531 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 44451 और 44321 पर स्थित हैं

अपडेटेड Jul 03, 2023 पर 6:50 AM
Trade setup:30 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 6397.13 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 1197.64 करोड़ रुपए की खरीदारी की

Trade setup:जुलाई सीरीज के पहले ही दिन यानी 30 जून को बाजार नई ऊंचाई पर पहुंच गया। बाजार को आईटी, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों से सबसे ज्यादा सपोर्ट मिला। वोलैटिलिटी भी ऐतिहासिक निचले स्तर पर बनी रही। इससे संकेत मिलता है कि निकट भविष्य में बाजार में स्थिरता रह सकती है। बीएसई सेंसेक्स 803 अंक या 1.26 फीसदी बढ़कर 64,719 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 217 अंक या 1.14 फीसदी उछलकर 19189 पर पहुंच गया। निफ्टी ने लगातार तीसरे सत्र में हायर हाई हायर लो बनाते हुए दैनिक चार्ट पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।

दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोले शेयरों में भी तेजी देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.66 फीसदी और 0.42 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि निफ्टी में यह उछाल कंसोलीडेशन के दौर से बाहर निकले के बाद आया है। ये बाजार के फिर से तेजी पकड़ने का संकेत है। कुल मिलाकर शॉर्ट टर्म के लिए निफ्टी का रुझान तेजी का दिखता है क्योंकि ये लगातार अपने मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है।


रूपक डे का मानना है कि मोमेंटम इंडीकेटर आरएसआई (relative strength index)ने डेली टाइम फ्रेम पर तेजी का क्रॉसओवर दिया है जो मजबूती का संकेत दे रहा है। शॉर्ट टर्म में निफ्टी के 19450 की ओर बढ़ने की संभावना है। नीचे की ओर इसके लिए 19000 पर सपोर्ट है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19071 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19029 और 18961 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19206 फिर 19248 और 19316 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44531 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 44451 और 44321 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44790 फिर 44871 और 45000 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

साप्ताहिक आधार पर 19500 की स्ट्राइक पर 73.43 लाख का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 19400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 35.95 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

Daily Voice: इस इन्वेस्टमेंट एडवाइजर को तीन सेक्टर्स के छोटे-मझोले शेयर लग रहे अच्छे, जानिए वजह

पुट ऑप्शन डेटा

19000 की स्ट्राइक पर 1.18 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 19100 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 77.83 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18000-20000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Bharti Airtel, Havells India, HDFC, ICICI Lombard General Insurance Company और Dabur India के नाम शामिल हैं।

108 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर 30 जून के कारोबार में 108 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Escorts, Birlasoft, Bandhan Bank,HDFC AMC और Biocon के नाम शामिल हैं।

14 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 30 जून के कारोबार में जिन 14 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Can Fin Homes, Piramal Enterprises, Bajaj Auto, JK Cement और Polycab India के नाम शामिल हैं।

35 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 30 जून के कारोबार में जिन 39 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें MCX India, Granules India, Gujarat Gas, LIC Housing Finance और Havells India के नाम शामिल हैं।

31 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 30 जून के कारोबार में जिन 31 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Aditya Birla Capital, Mphasis, Max Financial Services, Coforge और Cummins India के नाम शामिल हैं।

FII और DII आंकड़े

30 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 6397.13 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 1197.64 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

03 जुलाई को NSE पर सिर्फ 1 स्टॉक इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।