Get App

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup: निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19362 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19328 और 19272 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19474 फिर 19508 और 19564 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44570 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 44481 और 44338 पर स्थित हैं

Curated By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 13, 2023 पर 6:07 AM
Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup:13 जुलाई को NSE पर 6 स्टॉक हिंदुस्तान कॉपर,इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंडिया सीमेंट्स, मणप्पुरम फाइनेंस, पंजाब नेशनल बैंक और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज F&O बैन में हैं

Trade setup:12 जुलाई को बाजार काफी वोलेटाइल रहा और कारोबार के अंत में 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। कल शाम आए देश के रिटेल महंगाई आंकड़ों के पहले ट्रेडर्स सतर्क नजर आए। जून में भारत की रिटेल महंगाई मई के 4.25 फीसदी से बढ़कर 4.81 फीसदी पर आ गई है। वहीं कोर महंगाई 5 फीसदी से बढ़कर 5.1 फीसदी पर आ गई है। कल बीएसई सेंसेक्स 224 अंक गिरकर 65394 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स इंट्राडे 19500 से ऊपर जाता दिखा। लेकिन ये बढ़त बनाए रखने में विफल रहा। अंत में ये 55 अंक गिरकर 19384 पर बंद हुआ।

निफ्टी ने कल औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। हालांकि, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.4 फीसदी और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.8 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। वही वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 0.7 फीसदी गिरकर 10.94 के स्तर पर आ गया।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें