Stock markets : बाजार ने पिछले दिनों की सारी बढ़त को उलट दिया और 19 जुलाई को चार दिन की बढ़त का सिलसिला टूट गया। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स-निफ्टी में 1 फीसदी की गिरावट आई थी। निवेशकों और ट्रेडरों ने बजट सप्ताह से पहले मुनाफावसूली करना पसंद किया। निफ्टी 270 अंक गिरकर 24,531 पर बंद हुआ था। विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार इस समय बहुत सतर्क दिख रहा है, जिससे नीचे की और 24000 का स्तर एक महत्वपूर्ण जोन बन गया है। उनका कहना है कि किसी तेजी की स्थिति में 24,900 पर रजिस्टेंस होगा। यह बाधा पार होने पर नई तेजी दिख सकती है। यहां कुछ ऐसे आंकड़े दिए जा रहे हैं जिनसे मुनाफे के सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
