Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup: निफ्टी ने पिछले लगातार तीन कारोबारी सत्रों से बन रहे अपने लोअर हाई और लोअर लो फॉर्मेशन के क्रम को नकार दिया है और लगभग 19650 के आसपास स्थित 10-डे ईएमए पर सपोर्ट ले लिया। ये निफ्टी 50 इंडेक्स के लिए तत्काल सपोर्ट है। इसके बाद 19600-19500 पर निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट दिख रहा है। उम्मीद है कि बाजार आने वाले कारोबारी सत्रों में अपना कंसोलीडेशन और रेंजबाउंड कारोबार जारी रखेगा

अपडेटेड Jul 27, 2023 पर 7:13 AM
Trade setup:26 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 922.84 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 470.10 करोड़ रुपए की खरीदारी की

Trade setup: 26 जुलाई को, निफ्टी 50 इंडेक्स लगभग 100 अंक बढ़कर 19778 पर बंद हुआ। इसने कल डेली चार्ट पर एक स्मॉल अपर शैडो के साथ एक बुलिश कैंडलस्टिक बनाया, जबकि बीएसई सेंसेक्स 351 अंक चढ़कर 66707 पर पहुंच गया। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी 0.4 फीसदी और 0.2 फीसदी बढ़त लेकर बंद हुए। वहीं, वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स (India VIX)2.09 फीसदी बढ़कर 10.46 पर आ गया। ये बाजार स्थिरता का संकेत दे रहा है।

उम्मीद है कि बाजार आने वाले कारोबारी सत्रों में अपना कंसोलीडेशन और रेंजबाउंड कारोबार जारी रखेगा। अगर निफ्टी 50 इंडेक्स निर्णायक रूप से अपने रजिस्टेंस लेवल 19850 से ऊपर बंद होता है, तो इस बात की संभावना है कि यह अपने रिकॉर्ड हाई की ओर बढ़ सकता है।

निफ्टी ने पिछले लगातार तीन कारोबारी सत्रों से बन रहे अपने लोअर हाई और लोअर लो फॉर्मेशन के क्रम को नकार दिया है और लगभग 19650 के आसपास स्थित 10-डे ईएमए पर सपोर्ट ले लिया। ये निफ्टी 50 इंडेक्स के लिए तत्काल सपोर्ट है। इसके बाद 19600-19500 पर निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट दिख रहा है।


यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19732 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19706 और 19665 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19815 फिर 19841 और 19882 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Tata Motors DVRs : आर्डिनरी शेयरों में बदलने के प्लान से डीवीआर की कीमतों में उछाल, लेकिन प्रीमियम घटा

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 45876 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 45808 और 45696 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 46099 फिर 46168 और 46280 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

साप्ताहिक आधार पर 20000 की स्ट्राइक पर 1.38 करोड़ का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 19900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 29.92 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

19700 की स्ट्राइक पर 1 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 19600 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 29.68 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Muthoot Finance, Crompton Greaves Consumer Electricals, Hindustan Unilever, Godrej Consumer Products और Dabur India के नाम शामिल हैं।

35 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 35 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Vodafone Idea, Tata Communications, GMR Airports Infrastructure, Escorts और Gujarat Gas के नाम शामिल हैं।

48 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 48 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Intellect Design Arena, Colgate Palmolive, TVS Motor Company, Granules India और L&T Technology Services के नाम शामिल हैं।

25 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 25 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Can Fin Homes, HDFC AMC, Navin Fluorine International, Syngene International और BPCL के नाम शामिल हैं।

81 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 81 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Delta Corp, Dixon Technologies, RBL Bank, Samvardhana Motherson International और PVRInox के नाम शामिल हैं।

बल्क डील

डेल्टा कॉर्प: बीओएफए सिक्योरिटीज यूरोप एसए ने कैसीनो गेमिंग कंपनी डेल्टा कॉर्प में खुले बाजार लेनदेन के जरिए 194.84 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 15.89 लाख इक्विटी शेयर खरीदे हैं।

FII और DII आंकड़े

26 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 922.84 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 470.10 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

27 जुलाई को NSE पर 3 स्टॉक Delta Corp, RBL Bank और Sun TV F&O बैन में है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

27 जुलाई को आने वाले नतीजे

आज 27 जुलाई को नेस्ले इंडिया, एसीसी, बजाज फिनसर्व, इंडियन होटल्स, इंडियन बैंक, इंडस टावर्स, अजंता फार्मा, अरविंद, एस्टेक लाइफसाइंसेज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बिड़लासॉफ्ट, कोरोमंडल इंटरनेशनल, होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, इंटेलेक्ट डिजाइन एरिना, जेके लक्ष्मी सीमेंट, डॉ. लाल पैथलैब्स, लॉरस लैब्स, मैक्रोटेक डेवलपर्स, निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट, रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स, सुंदरम फास्नर्स, सिम्फनी, ट्राइडेंट, टाटा टेलीसर्विसेज और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के 30 जून 2023 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे आने वाले हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।