Stock markets : 5 जुलाई के कारोबारी सत्र में बुल्स ने बियर्स को मात देकर बाजार में जोरदार वापसी की। निफ्टी 50 इंडेक्स ने दिन के निचले स्तर से 150 अंक से अधिक की रिकवरी की और 22 अंकों की बढ़त के साथ 24,300 से ऊपर बंद हुआ। वहीं, सप्ताहिक आधार पर यह 1.3 फीसदी ऊपर बंद हुआ था। ऐसे में मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि निफ्टी जल्द ही 24,400-24,500 की ओर बढ़ता दिखेगा। निफ्टी के लिए 24,200 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
