Get App

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup: 16 जून को डेली चार्ट पर माइनर अपर शैडो के साथ एक लॉन्ग पॉजिटिव कैंडल बनती दिखी थी। तकनीकी रूप से यह पैटर्न 18800 के ऊपर की ओर ब्रेकआउट के प्रयास का संकेत देता है और निफ्टी अब 18887 के ऊपर नए सार्वकालिक हाई को छूने के लिए तैयार है। वीकली चार्ट पर भी निफ्टी ने लॉन्ग बुल कैंडल बनाया है। इसने पिछले दो हफ्तों की रेंज को पार कर लिया है और उच्च स्तर पर बंद हुआ है। यह भी एक सकारात्मक संकेत है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 19, 2023 पर 8:13 AM
Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup:19 जून को NSE पर 8 स्टॉक डेल्टा कॉर्प, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, इंडिया सीमेंट्स, एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स, मणप्पुरम फाइनेंस, टाटा केमिकल्स और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज F&O बैन में हैं

Trade setup:16 जून को बाजार में ऐतिहासिक उच्च स्तर पर होने वाली क्लोजिंग देखने को मिली। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया। बीएसई सेंसेक्स 467 अंक उछलकर 63385 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स अंत में 18800 के प्रतिरोध को पार करते हुए 138 अंक चढ़कर 18826 पर बंद हुआ। दोनों इंडेक्स अब अपने पिछले इंट्राडे रिकॉर्ड हाई से कुछ अंक दूर हैं। 16 जून को ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स बाजार के पॉजिटिव ब्रेड्थ के साथ क्रमशः 0.7 फीसदी और 1 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुए थे। जबकि वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX 11.08 के स्तर से 2.16 फीसदी गिरकर 10.84 के स्तर पर बंद हुए जो 27 दिसंबर, 2019 के बाद की इसकी सबसे निचली क्लोजिंग है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि 16 जून को डेली चार्ट पर माइनर अपर शैडो के साथ एक लॉन्ग पॉजिटिव कैंडल बनती दिखी थी। तकनीकी रूप से, यह पैटर्न 18800 के ऊपर की ओर ब्रेकआउट के प्रयास का संकेत देता है और निफ्टी अब 18887 के ऊपर नए सर्वकालिक हाई को छूने के लिए तैयार है। वीकली चार्ट पर भी निफ्टी ने लॉन्ग बुल कैंडल बनाया है। इसने पिछले दो हफ्तों की रेंज को पार कर लिया है और उच्च स्तर पर बंद हुआ है। यह भी एक सकारात्मक संकेत है।

नागराज शेट्टी का मानना है कि निकट भविष्य के लिए निफ्टी में तेजी का रुझान बरकरार है। इसी सप्ताह में निफ्टी नए उच्चतम स्तर पर पहुंचने की उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि निफ्टी के लिए अगला लक्ष्य 19000-19,100 के स्तर के आसपास नजर आ रहा है, जबकि इसको 18700 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें