Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup: वीकली बेसिस पर 24,000 की स्ट्राइक पर 87.71 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा
MoneyControl News
अपडेटेड Jun 19, 2024 पर 8:49 AM
Trade setup : सेंटिमेंट इंडीकेटर निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 18 जून को मामूली गिरावट के साथ 1.26 पर रहा। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में ये 1.30 के स्तर पर था
Trade setup : 18 जून को बाजार पॉजिटिव जोन में रहा। कल भी बाजार में नया हाई बनता दिखा। वहीं, वोलैटिलिटी डेढ़ महीने के निचले स्तर पर आ गई। मंगलवार को निफ्टी 50 इंडेक्स 92 अंक चढ़कर 23,558 पर पहुंच गया। बाजार जानकारों का मानना है कि अगर यह 23,500-23,400 को जोन में टिके रहने में सफल रहा तो फिर इसमें 23,800-24,000 का स्तर देखने को मिल सकता। यहां हम कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,515-23,497 और 23,466
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 23,576-23,595 और 23,625
बैंक निफ्टी
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 50,048-49,892 और 49639
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 50,554-50,710 और 50,963
कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 24,000 की स्ट्राइक पर 87.71 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
पुट ऑप्शन डेटा
23,000 की स्ट्राइक पर 72.58 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
इंडिया VIX
कल वोलैटिलिटी 13 अंक से नीचे रही, जिससे तेजड़ियों को राहत मिली, हालांकि पिछले छह लगातार कारोबारी सत्रों में पहली बार इसमें बढ़त हुई। कल वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 12.82 से बढ़कर 12.97 पर पहुंच गया।
84 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 84 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला
20 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 20 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।
43 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 43 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 38 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।
पुट कॉल रेशियो
सेंटिमेंट इंडीकेटर निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (PCR) 18 जून को मामूली गिरावट के साथ 1.26 पर रहा। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में ये 1.30 के स्तर पर था। 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O के अंतर्गत आने वाले प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी को पार कर जाते हैं।
F&O बैन में जोड़े गए स्टॉक: जीएनएफसी, पीरामल एंटरप्राइजेज
F&O बैन में रखे गए स्टॉक: बलरामपुर चीनी मिल्स, हिंदुस्तान कॉपर, इंडिया सीमेंट्स, सेल, सन टीवी नेटवर्क
F&O बैन से हटाए गए स्टॉक: जीएमआर एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।