Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup:सपाट और साइडवेज रहने के बावजूद बाजार का ओवरऑल ट्रेंड सकारात्मक बना हुआ है। निफ्टी 50 इंडेक्स 18800 अंक से ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा। ये एक अच्छा संकेत है। अब इस लेवल पर निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। शॉर्ट टर्म में निफ्टी के लिए अगला बड़ा सपोर्ट 18700 पर। इस लेवल पर भारी मात्रा में पुट राइटिंग देखने को मिली है
Trade setup:22 जून को NSE पर 6 स्टॉक, पंजाब नेशनल बैंक, BHEL,डेल्टा कॉर्प, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, हिंदुस्तान कॉपर और L&T फाइनेंस होल्डिंग्स F&O बैन में हैं
Trade setup:21 जून को बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली। कल के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई लगाते दिखे। चुनिंदा बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और टेक्नोलॉजी शेयरों से बाजार को सबसे ज्यादा सपोर्ट मिला। इंट्रा डे में सेंसेक्स ने 63588 का अब तक का हाइएस्ट लेवल छुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 195 अंक बढ़कर 63523 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 40 अंकों की बढ़त लेकर 18857 के स्तर पर बंद हुआ। डेली चार्ट पर निफ्टी ने डोजी प्रकार का कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये बाजार में दिशाहीनता का संकेत देता है।
एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि सपाट और साइडवेज रहने के बावजूद बाजार का ओवरऑल ट्रेंड सकारात्मक बना हुआ है। निफ्टी 50 इंडेक्स 18800 अंक से ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा। ये एक अच्छा संकेत है। अब इस लेवल पर निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। शॉर्ट टर्म में निफ्टी के लिए अगला बड़ा सपोर्ट 18700 पर है। इस लेवल पर भारी मात्रा में पुट राइटिंग देखने को मिली है। इससे संकेत मिलता है कि इस लेवल पर काफी खरीदार खड़े हैं और ये निफ्टी के लिए सपोर्ट का काम कर रहा है।
वहीं, ऊपर की तरफ 19000 के स्तर पर रजिस्टेंस दिख रहा है। यहां कॉल राइटर्स इस लेवल का बचाव करने के लिए इंतजार कर रहे हैं। इससे ये संकेत मिलता है कि इस लेवल के आसपास बिक्री का दबाव हो सकता है और ये लेवल इंडेक्स के लिए संभावित रजिस्टेंस साबित हो सकता है। अगर निफ्टी 19000 से ऊपर जाने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें और तेजी आ सकती है।
कल के कारोबार में मार्केट ब्रेड्थ पॉजिटिव रही। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में लगातार आठवें सत्र में बढ़त देखने को मिली और ये क्रमश: 0.8 फीसदी और 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18812 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18792 और 18761 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18873 फिर 18893 और 18924 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43740 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43682 और 43587 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 43930 फिर 43988 और 44083 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
साप्ताहिक आधार पर 19000 की स्ट्राइक पर 1.32 करोड़ का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 18900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 31.53 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
18800 की स्ट्राइक पर 1.5 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 18800 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 50.83 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें HDFC, Alkem Laboratories, Voltas, GAIL India और ICICI Prudential Life Insurance के नाम शामिल हैं।
61 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 61 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Shriram Finance, Piramal Enterprises, Zee Entertainment Enterprises, Coforge और Punjab National Bank के नाम शामिल हैं।
45 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 45 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें HDFC AMC, Hindustan Copper, Ashok Leyland, Hindustan Aeronautics और Can Fin Homes के नाम शामिल हैं।
51 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 51 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Coromandel International, Shree Cements, AU Small Finance Bank, Maruti Suzuki India, और NALCO के नाम शामिल हैं।
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 30 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Container Corporation of India, L&T Finance Holdings, IndiaMART InterMESH, TCS और Tata Chemicals के नाम शामिल हैं।
FII और DII आंकड़े
21 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 4013.10 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 550.36 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
22 जून को NSE पर 6 स्टॉक, पंजाब नेशनल बैंक, BHEL,डेल्टा कॉर्प, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, हिंदुस्तान कॉपर और L&T फाइनेंस होल्डिंग्स F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।