Trade setup for today : 23300 से ऊपर टिके रहने तक बाजार का शॉर्ट टर्म रुझान बना रहेगा पॉजिटिव
Trade setup: बाजार ने कल एक और कारोबारी सत्र में क्लोजिंग बेसिस पर 23,400 के स्तर का बचाव किया 23,000 की स्ट्राइक पर 1.31 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा
MoneyControl News
अपडेटेड Jun 25, 2024 पर 8:26 AM
Trade setup : एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल किए गए स्टॉक्स में पंजाब नेशनल बैंक और सेल शामिल हैं। एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक्स में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स और हिंदुस्तान कॉपर शामिल हैं
Trade setup : बाजार ने कल एक और कारोबारी सत्र में क्लोजिंग बेसिस पर 23,400 के स्तर का बचाव किया। इस लेवल पर निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। 24 जून को दिन के निचले स्तर से अच्छी रिकवरी दिखाने के बाद निफ्टी 50 इंडेक्स 37 अंक बढ़कर 23538 पर बंद हुआ। बाजार जानकारों का मानना है कि अगर आने वाले कारोबारी सत्रों में कंसोलीडेशन के बीच यह 23400-23300 के स्तर को बनाए रखता है तो निफ्टी 23,677 के अपने रिकॉर्ड हाई की ओर बढ़ता दिखेगा। यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23402-23353 और 23274
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 23561-23611 और 23690
बैंक निफ्टी
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 49,274.7, 48,746.2 और 47,883.45
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 51789-51941 और 52187
कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 24,000 की स्ट्राइक पर 1.28 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
पुट ऑप्शन डेटा
23,000 की स्ट्राइक पर 1.31 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
FII और DII की चाल
इंडिया VIX
दो दिन की गिरावट के बाद वोलैटिलिटी में उछाल देखने को मिला और 12 जून के बाद पहली बार वोलैटिलिटी इंडेक्स 14 अंक से ऊपर पहुंच गया। कल फीयर इंडेक्स इंडिया VIX, 13.18 के स्तर से 6.66 फीसदी बढ़कर 14.06 पर पहुंच गया।
54 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 54 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला
45 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 45 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।
40 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 40 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।
46 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 46 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।
हाई डिलिवरी ट्रेड
पुट कॉल रेशियो
सेंटिमेंट इंडीकेट निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (PCR) 24 जून को उछलकर 1.14 पर आ गया। 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक: F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल किए गए स्टॉक: पंजाब नेशनल बैंक, सेल