Get App

Trade setup for today : जुलाई सीरीज में निफ्टी के 24500 तक पहुंचने की संभावना, 23871-23805 पर सपोर्ट

Trade setup: तेजी के रुझान को देखते हुए सूचकांक के जुलाई सीरीज में 24,500 तक पहुंचने की संभावना दिख रही है। लेकिन इसके लिए निफ्टी को 24,000-23,800 को जोन में टिके रहना होगा। 24,000 की स्ट्राइक पर अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 28, 2024 पर 8:23 AM
Trade setup for today : जुलाई सीरीज में निफ्टी के 24500 तक पहुंचने की संभावना, 23871-23805 पर सपोर्ट
Trade setup : निफ्टी पुट कॉल रेशियो इक्विटी बाजार के मूड का इंडीकेटर होता है। निफ्टी पुट कॉल रेशियो 27 जून को बढ़कर 1.49 के स्तर पर रहा जो पिछले सत्र में 1.31 के स्तर पर था

Trade setup : 27 जून को बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया। निफ्टी ने कल बैंक निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन किया और पहली बार 24,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ। हालांकि मिड और स्मॉलकैप में सुस्ती जारी रही। निफ्टी 50 लगातार चौथे करोबारी सत्र में एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का फॉर्मेशन करते हुए 176 अंक चढ़कर 24,045 पर पहुंच बंद हुए। इस तेजी के रुझान को देखते हुए सूचकांक के जुलाई सीरीज में 24,500 तक पहुंचने की संभावना दिख रही है। लेकिन इसके लिए निफ्टी को 24,000-23,800 को जोन में टिके रहना होगा। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिन से आज आपको मुनाफे के सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

पिवट प्वाइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 24,087-24,153 और 24,261

सब समाचार

+ और भी पढ़ें