Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup: कल की तेजी को बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, टेक और फार्मा शेयरों से सपोर्ट मिला जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में क्रमशः 0.6 फीसदी और 0.8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। आज निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18120 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18073 और 17996 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18273 फिर 18321 और 18397 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है

अपडेटेड May 05, 2023 पर 7:45 AM
Story continues below Advertisement
Trade setup: 04 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1414.73 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 441.56 करोड़ रुपए की खरीदारी की

Trade setup: पिछले कारोबारी सत्र के करेक्शन के बाद 4 मई को बाजार में फिर से तेजी आती दिखी। कल के कारोबार में बाजार करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। यूएस फेड की तरफ से अपनी दरों में 0.25 फीसदी की बढ़त करने और रेट बढ़ोतरी पर आगे के लिए विराम देने के संकेत के बाद बाजार तेजी में रही। सेंसेक्स 556 अंकों की बढ़त के साथ 61749 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 166 अंकों की बढ़त के साथ 18256 के स्तर पर बंद हुआ। ये पिछले साल 20 दिसंबर के बाद की निफ्टी की हाइएस्ट क्लोजिंग है। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था। कल की तेजी को बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, टेक और फार्मा शेयरों से सपोर्ट मिला जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में क्रमशः 0.6 फीसदी और 0.8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि दो दिनों के कंसोलीडेशन ने बाजार को आगे की रैली के लिए सुस्ताने का मौका दिया। मौजूदा तेजी तब तक बनी रह सकती है जब तक निफ्टी 18200 से ऊपर बना रहेगा। उन्हें लगता है कि हाई एंड पर ये रैली 18500 तक बढ़ती नजर आ सकती है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।


Cognizant Q1 results: मुनाफा 3% बढ़कर 58 करोड़ डॉलर पर रहा, नेक्स्टजेन प्रोग्राम से जाएगी 3500 लोगों की नौकरी

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18120 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18073 और 17996 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18273 फिर 18321 और 18397 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43345 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43221 और 43020 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 43747 फिर 43871 और 44072 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

सप्ताहिक आधार पर 18300 की स्ट्राइक पर 99.94 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 18300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 5.87 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

18200 की स्ट्राइक पर 97.8 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 18200 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 69 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें UltraTech Cement, Godrej Consumer Products, Crompton Greaves Consumer Electricals, Muthoot Finance और Glenmark Pharma के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

73 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 73 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें ABB India, Coromandel International, Cholamandalam Investment, LIC Housing Finance और Max Financial Services के नाम शामिल हैं।

20 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 20 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें BHEL, Coal India, Godrej Properties, Bosch और Aurobindo Pharma के नाम शामिल हैं।

33 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 33 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Tata Chemicals, GNFC, Hindustan Aeronautics, Dabur India और Deepak Nitrite के नाम शामिल हैं।

63 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 63 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Atul, Manappuram Finance, Container Corporation of India, NALCO और Whirlpool के नाम शामिल हैं।

FII और DII आंकड़े

04 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1414.73 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 441.56 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

05 मई को NSE पर सिर्फ दो स्टॉक GNFC और Manappuram Finance F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।