Trade setup: 17 मई को बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली थी। आईटी, मेटल, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं को साथ ही फार्मा शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाया था। कल के कारोबार में बेंचमार्क इंडेक्स 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे। बीएसई सेंसेक्स 372 अंक गिरकर 61,561 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 105 अंक गिरकर 18182 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में डेली चार्ट पर लोअर टॉप और लोअर बॉटम बनाते हुए एक मंदी वाला कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था।
