Trade setup : 18 अक्टूबर के भारी करेक्शन के बाद, बाजार को 19600-19550 के जोन में सपोर्ट लेने की जरूरत है। ये इसका 50- डे ईएमए (exponential moving average) भी है और अपवर्ड स्लोपिंग सपोर्ट ट्रेंडलाइन के साथ मेल खाता है। बाजार जानकारों का कहना है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर निफ्टी पिछले हफ्ते के निचले स्तर 19480 को तोड़ सकता है। वहीं, ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 19750-19850 के जोन में रजिस्टेंस दिख रहा है। कल दिग्गजों के साथ ही ब्रॉडर मार्केट में भी कमजोरी देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.9 फीसदी और 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे।
