Trade setup for Monday: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

09 सितंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2132.42 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1167.56 करोड़ रुपए की बिकवाली की

अपडेटेड Sep 12, 2022 पर 8:33 AM
Story continues below Advertisement
इस समय बाजार में चौतरफा खरीदारी के मौके नजर आ रहे हैं। ऐसे में हमें बैंकिंग, फाइनेंशियल,ऑटो और एफएमसीजी जैसे बेहतर प्रदर्शन कर रहे सेक्टरों के अच्छे शेयरों पर नजर रखनी चाहिए

Trade setup for Monday:  9 सितंबर को बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई लेकिन दिन के आगे बढ़ने के साथ ही कुछ मुनाफावसूली आती दिखी। लेकिन अंत में बाजार दिन के हाई पर बंद हुए। पिछले कारोबारी दिन के अधिकांश हिस्से में बाजार तेजी बनी रही। कारोबारी दिन के अंत में सेंसेक्स 100 अंकों की बढ़त के साथ 59793 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 34 अंक की बढ़त के साथ 17833 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बियरिश बेल्ट होल्ड जैसा पैटर्न बनाया था।

Chartviewindia के मजहर मोहम्मद का कहना है कि निफ्टी में 19 अगस्त और 6 सितंबर को जोड़ने वाला एक स्मॉल डाउनवर्ड स्लोपिंग रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन का ब्रेकआउट देखने को मिला है। इसक बाद से ही इसमें तेजी देखने को मिल रही है। इलियट वेव की भाषा में कहें तो 19 अगस्त के बाद से निफ्टी की चाल 'फ्लैट' रही है। इस दौरान निफ्टी में तीन बार तेजी और तीन बार मंदी देखने को मिली है। अगर ये आकलन सही होता है तो अब जेर सबेर निफ्टी में गिरावट आनी चाहिए और नीचे की तरफ ये 17166 का स्तर तोड़ता दिख सकता है।

अब बाजार में और तेजी आने के लिए निफ्टी को 17992 और उसके बाद 18114 के स्तर पर बंद होना होगा। जब तक ऐसा नहीं होता तब कभी भी बाजार में मंदड़ियों का वापसी हो सकती है।


9 सितंबर यानी पिछले कारोबाारी दिन दिग्गजों की तरह ही छोटे और मझोले शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली थी। Nifty Midcap 100 index 0.35 फीसदी की तेजी हासिल करने में कामयाब रहा था। वहीं, Smallcap 100 index 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17771और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17708 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17911 फिर 17988 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 40235 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 40055 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 40641 फिर 40866पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

18000 की स्ट्राइक पर 25.87 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो सितंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18500 पर सबसे ज्यादा 18.81 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 19000 की स्ट्राइक पर 17.91 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

17900 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 2.53 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18000 पर भी 2.15 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

17600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17700 और फिर 17500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

16500 की स्ट्राइक पर 30.18 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो सितंबर सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17000 पर सबसे ज्यादा 26.79 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17500 की स्ट्राइक पर 26.3 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

17800 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 4.17 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17900 पर भी 3.62 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 18000 पर 1.45 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

17500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16800 और फिर 16500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Abbott India, HDFC, Power Grid Corporation of India, Max Financial Services और Kotak Mahindra Bank के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

09 सितंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2132.42 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1167.56 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

12 सितंबर को NSE पर 2 स्टॉक Ambuja Cements और Delta Corp F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

Daily Voice: लंबी अवधि में भारत में दिखेगी शानदार तेजी, केमिकल और मैन्युफैक्चरिंग में निवेश के अच्छे मौके

54 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में 54 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Gujarat State Petronet, Astral, Gujarat Gas, Shree Cements और Indiabulls Housing Finance के नाम शामिल हैं।

48 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Whirlpool, Metropolis Healthcare, City Union Bank, InterGlobe Aviation और SBI Life Insurance के नाम शामिल हैं।

43 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें PVR, Voltas, ACC, Mahindra & Mahindra और Power Finance Corporation के नाम शामिल हैं।

50 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Crompton Greaves Consumer Electricals, Container Corporation of India, Dixon Technologies, Bandhan Bank और Polycab India के नाम शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।