Trade setup for Monday: 9 सितंबर को बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई लेकिन दिन के आगे बढ़ने के साथ ही कुछ मुनाफावसूली आती दिखी। लेकिन अंत में बाजार दिन के हाई पर बंद हुए। पिछले कारोबारी दिन के अधिकांश हिस्से में बाजार तेजी बनी रही। कारोबारी दिन के अंत में सेंसेक्स 100 अंकों की बढ़त के साथ 59793 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 34 अंक की बढ़त के साथ 17833 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बियरिश बेल्ट होल्ड जैसा पैटर्न बनाया था।
