Trade setup : 04 सितंबर को बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली। एशियाई बाजारों से मिल रहे अच्छे संकतों के दम पर निफ्टी कल 19500 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा था। बाजार जानकारों का कहना है कि अगर निफ्टी 19500 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें हमें 19600-19650 का स्तर आसानी से देखने को मिल सकता है। निफ्टी के लिए 19400-19300 के स्तर इमीडिएट सपोर्ट है। कल बीएसई सेंसेक्स 241 अंक चढ़कर 65628 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 94 अंक उछलकर 19529 पर पहुंच गया था। निफ्टी ने डेली स्केल पर दोजी जैसा कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया, क्योंकि निफ्टी की क्लोजिंग, ओपनिंग लेवल के बहुत करीब हुई थी।
