Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup : वीकली बेसिस पर 20100 की स्ट्राइक पर 1.87 करोड़ का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 20100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 70.92 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 20000 की स्ट्राइक पर 1.47 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा

अपडेटेड Sep 15, 2023 पर 8:18 AM
Story continues below Advertisement
Trade setup: 15 सितंबर को NSE पर 12 स्टॉक बलरामपुर चीनी मिल्स, बीएचईएल, ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज, डेल्टा कॉर्प, हिंदुस्तान कॉपर, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, इंडिया सीमेंट्स, मणप्पुरम फाइनेंस, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी, आरईसी और सेल F&O बैन में हैं

Trade setup : 14 सितंबर को निफ्टी नए रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ था। हालांकि बाजार एक दायरे में ही घूमता रहा था। बाजार को पॉजिटिव ग्लोबल संकतों से सपोर्ट मिला था। बाजार जानकारों का कहना है कि अब निफ्टी के लिए 20100 का स्तर काफी अहम है। इससे बाजार की आगे की दिशा तय होगी। निफ्टी के लिए 19900 पर सपोर्ट और 20200-20300 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। कल बीएसई सेंसेक्स 52 अंक बढ़कर 67519 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 33 अंक बढ़कर 20103 पर बंद हुआ था। मिड और स्मॉलकैप में भी खऱीदारी आई थी। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई थी। इनमें लगातार दूसरे सत्र में तेजी देखने को मिली थी। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 12 से नीचे रहा था। इससे तेजड़ियों राहत मिली थी। ये कल 4.31 फीसदी गिरकर 11.32 के स्तर पर आ गया था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि जब तक निफ्टी निर्णायक रूप से 19900 से नीचे नहीं गिर जाता, तब तक "गिरावट पर खरीदारी" की रणनीति सबसे बेहतर रणनीति रहेगी।" उनका मानना है कि ऊपर की तरफ 20100 के स्तर पर कॉल राइटर्स सपोर्ट दे रहे हैं। अगर निफ्टी 20100 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें शॉर्ट टर्म में और तेजी देखने को मिल सकती है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।


Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 20057 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 20028 और 19980 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 20152 फिर 20182 और 20229 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 45851और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 45768 और 45633 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 46120 फिर 46203 और 46338 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

वीकली बेसिस पर 20100 की स्ट्राइक पर 1.87 करोड़ का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 20100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 70.92 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

20000 की स्ट्राइक पर 1.47 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 20100 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 1.02 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

Auto Stocks : फिफ्थ गियर में निफ्टी ऑटो इंडेक्स, जानिए किन स्टॉक्स पर है ब्रोकरेज की नजर

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Shree Cement, Pidilite Industries, Godrej Consumer Products, Shriram Finance और Page Industries के नाम शामिल हैं।

71 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 71 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें BHEL, Dr Lal PathLabs, Balrampur Chini Mills, Granules India और ONGC के नाम शामिल हैं।

9 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 9 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Gujarat Narmada Valley Fertilizers and Chemicals (GNFC), Escorts Kubota, Syngene International, Aurobindo Pharma और Alkem Laboratories के नाम शामिल हैं।

44 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 44 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Asian Paints, Piramal Enterprises, Page Industries, Abbott India और Torrent Pharma के नाम शामिल हैं।

63 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 63 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Cholamandalam Investment & Finance, Dalmia Bharat, Bank of Baroda, REC और Coromandel International के नाम शामिल हैं।

FII और DII आंकड़े

14 सितंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 294.69 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 50.80 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

15 सितंबर को NSE पर 12 स्टॉक बलरामपुर चीनी मिल्स, बीएचईएल, ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज, डेल्टा कॉर्प, हिंदुस्तान कॉपर, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, इंडिया सीमेंट्स, मणप्पुरम फाइनेंस, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी, आरईसी और सेल F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।