Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup : बाजार में 20 सितंबर को बिकवाली देखने को मिली थी। सभी सेक्टरों में आई गिरावट के कारण इस साल 21 जुलाई के बाद से सबसे बड़ा एक दिन का नुकसान देखने को मिला था। बीएसई सेंसेक्स 796 अंक या 1.18 फीसदी गिरकर 66801 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 232 अंक या 1.15 फीसदी गिरकर 19901 पर आ गया था। निफ्ची ने डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था

अपडेटेड Sep 21, 2023 पर 8:36 AM
Story continues below Advertisement
Trade setup: 21 सितंबर को NSE पर 9 स्टॉक बलरामपुर चीनी मिल्स, बीएचईएल, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, डेल्टा कॉर्प, हिंदुस्तान कॉपर, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस, पंजाब नेशनल बैंक और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज F&O बैन में हैं।

Trade setup : तेज गिरावट के बाद बाजार में मंदड़ियों का कब्जा नजर आ रहा है। RSI (relative strength index) पर निगेटिव क्रॉसओवर बाजार में कमजोरी की पुष्टि कर रहा है। बाजार जानकारों का कहना है ये कमजोरी और बढ़ सकती है। जिसके चलते निफ्टी 19780 के स्तर पर स्थित 20 डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) तक फिसल सकता है। वहीं, अगर निफ्टी बुधवार के निचले स्तर के करीब स्थित हॉरीजेंटल रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन पर सपोर्ट ले लेता है तो इसमें एक बार फिर से 20000-20100 का स्तर देखने को मिल सकता है।

बाजार में 20 सितंबर को भी बिकवाली देखने को मिली थी। सभी सेक्टरों में आई गिरावट के कारण इस साल 21 जुलाई के बाद से सबसे बड़ा एक दिन का नुकसान देखने को मिला था। बीएसई सेंसेक्स 796 अंक या 1.18 फीसदी गिरकर 66801 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 232 अंक या 1.15 फीसदी गिरकर 19901 पर आ गया था। निफ्ची ने डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।


Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19878 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19837 और 19772 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 20009 फिर 20050 और 20116 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 45290 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 45179 और 45000 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 45648 फिर 45758 और 45937 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

वीकली बेसिस पर 20000 की स्ट्राइक पर 1.73 करोड़ का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 20000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 1.6 कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 20700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

19900 की स्ट्राइक पर 82.77 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 19900 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 36.93 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 20100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पेटीएम, जोमैटो और पॉलिसी बाज़ार पर अमित जेसवानी का आया दिल, क्या आपने भी कर रखा है निवेश?

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Hindustan Unilever, Reliance Industries, Bharti Airtel, Maruti Suzuki और HCL Technologies के नाम शामिल हैं।

30 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 30 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Hindustan Copper, Glenmark Pharma, Dr Lal PathLabs, Vodafone Idea और GAIL India के नाम शामिल हैं।

64 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 64 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Punjab National Bank, Tata Steel, Ipca Laboratories, Ramco Cements और UltraTech Cement के नाम शामिल हैं।

61 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 61 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें JHDFC Bank, Reliance Industries, Hero MotoCorp, Berger Paints और Vedanta के नाम शामिल हैं।

32 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 32 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Bharat Forge, Mphasis, Sun Pharmaceutical Industries, Bajaj Auto और Eicher Motors के नाम शामिल हैं।

FII और DII आंकड़े

20 सितंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 3110.69 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 573.02 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

21 सितंबर को NSE पर 9 स्टॉक बलरामपुर चीनी मिल्स, बीएचईएल, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, डेल्टा कॉर्प, हिंदुस्तान कॉपर, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस, पंजाब नेशनल बैंक और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।