Trade setup : 26 सितंबर को भी बाजार में सुस्ती देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी निगेटिव रुझान के साथ सपाट बंद हुए। कुल मिलाकर, बेंचमार्क इंडेक्सों ने पिछले दिन के रेंज के भीतर ही कारोबार किया। इसके साथ ही पिछले सत्र की तुलना में ट्रेडिंग रेंज और कम हो गई। बाजार जानकारों का कहना है कि इससे इस बात का संकेत मिलता है कि आने वाले कारोबारी सत्रों में ट्र्रेडिंग जोन के ऊपर या नीचे किसी भी तरफ बड़ा ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 19800 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। जबकि नीचे की तरफ 19600-19500 के स्तर पर सपोर्ट मिल सकता है।
