Get App

Trade setup for today:निफ्टी में जल्द ही 17400-17500 का स्तर मुमकिन, बाजार खुलने के पहले इन तथ्यों पर डालें नजर,मुनाफे के सौदे पकड़ने में होगी आसानी

24 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1740.71 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,091.07 करोड़ रुपए की खरीदारी की.

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2022 पर 9:06 AM
Trade setup for today:निफ्टी में जल्द ही 17400-17500 का स्तर मुमकिन, बाजार खुलने के पहले इन तथ्यों पर डालें नजर,मुनाफे के सौदे पकड़ने में होगी आसानी
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन ग्लोबल संकेत बेहतर दिख रहे हैं। ज्यादातर एशियाई बाजार ऊपर कारोबार कर रहे हैं। SGX निफ्टी में बढ़त देखने को मिल रही है। कल अमेरिकी बाजारों में अच्छी तेजी रही थी.

कल यानी 24 मार्च के कारोबार में पूरे दिन बाजार में कंसोलीडेशन देखने को मिला और कारोबार के अंत में बाजार हल्की गिरावट के साथ ही बंद हुआ। लेकिन छोटे-मझोले शेयर दिग्गजों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन करते दिखे। कल के कारोबार में निफ्टी मिडकैप 0.6 फीसदी और स्मॉलकैप 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। बैंक और फाइनेंसियल्स और ऑटो शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाया था। कल के कारोबार में Sensex 89 अंक गिरकर 57,596 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty50 23 अंक गिरकर 17,223 के स्तर पर बंद हुआ था। लेकिन इसने ओपनिंग लेवल से ऊपर बंद होते हुए डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया था।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि डेली चार्ट पर निचले स्तरों पर हल्के अपर शैडो के साथ एक लॉन्ग पॉजिटिव कैंडल बनता दिखा। टेक्निकली इस पैटर्न का मतलब है कि निफ्टी 17400-17100 के बड़े दायरे में कारोबार करता नजर आ सकता है। निचले स्तरों के आसपास होने से अब इसमें आने वाले कारोबारी सत्रों में एक बाउंसबैक की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

नागराज शेट्टी का यह भी कहना है कि निफ्टी के लिए ब्रॉडर अपट्रेंड स्टेटस कायम है। हमें डेली चार्ट पर हायर टॉप और हायर बॉटम जैसे पॉजिटिव क्रम देखने को मिल रहे हैं। अगर निफ्टी में कोई गिरावट आती भी है तो इसके लिए 17,000-16,900 पर मजबूत सपोर्ट दिख रहा है। लेकिन इस बात की मजबूत संभावना है कि नियर टर्म में बाजार 17,400-17,500 के ऊपरी स्तरों पर जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें