Get App

Market cues : मंदड़ियो में कुछ थकान के संकेत, 22500–22700 की और वापसी कर सकता है निफ्टी

Trade setup for today : ओवरसोल्ड होने और मंदड़ियो में कुछ थकान के संकेत दिखने के बाद Nifty में 22,500–22,700 की ओर वापसी देखने को मिल सकती है। हालांकि,आगे चलकर यह बढ़त कितनी टिक पाती है,यह देखना अहम होगा

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Apr 01, 2026 पर 7:27 AM
Market cues : मंदड़ियो में कुछ थकान के संकेत, 22500–22700 की और वापसी कर सकता है निफ्टी
Trade Setup : Nifty ने गैप-डाउन ओपनिंग के बाद डेली टाइमफ्रेम पर अपर शैडो वाली एक लॉन्ग रेड कैंडल बनाई,जो भारी बिकवाली के दबाव का संकेत है

Trade setup for today : 30 मार्च को Nifty में मंदड़ियों का ज़बरदस्त दबदबा देखने को मिला। भारी वॉल्यूम के बीच यह लगातार दूसरे सेशन में 2 प्रतिशत से ज़्यादा गिर गया। पश्चिम एशिया में युद्ध तेज़ होने के कारण 'स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़' के फिर से खुलने को लेकर अनिश्चितता बनी रही,वहीं, 26 फरवरी से FII का पैसा बाहर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इससे बाजार की मूड खराब हुआ है। तकनीकी तौर पर,'लोअर हाई–लोअर लो'पैटर्न और नीचे की ओर जाते 'मूविंग एवरेज'एक मज़बूत 'बेयरिश मोमेंटम'का संकेत दे रहे हैं। यह महीना बाज़ारों के लिए काफ़ी मुश्किल भरा रहा है।

लेकिन'ओवरसोल्ड'स्थिति में पहुंचने और 'मंदड़ियों 'में कुछ थकान के संकेत दिखने के बाद इंडेक्स में 22,500–22,700 की ओर वापसी देखने को मिल सकती है। हालाँकि,आगे चलकर यह तेजी कितनी टिक पाती है,यह देखना अहम होगा। बाजार जानकारों का कहना है कि चूंकि निफ्टी एक ऊपर की ओर जाती हुई सपोर्ट ट्रेंडलाइन के करीब है,इसलिए अगर यह ट्रेंडलाइन निर्णायक रूप से टूटती है तो इंडेक्स 22,000–21,700 के स्तर तक गिर सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें