Market cues : बुलिश मोमेंटम मजबूत होने के संकेत, 24400 के ऊपर टिकने पर निफ्टी में 24800-25000 का लेवल भी मुमकिन

Nifty Trade setup : शॉर्ट टर्म के लिए यह बात काफी अहम होगी की शुक्रवार की तेजी कितनी टिकाऊ साबित होती है। निफ्टी के लिए 24,400–24,500 का जोन रेजिस्टेंस एरिया का काम कर सकता है। अगर इंडेक्स लगातार इस रेंज के ऊपर बना रहता है,तो 24,800–25,000 की ओर रैली का रास्ता खुल सकता है

अपडेटेड Jul 20, 2026 पर 7:05 AM
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 17 जुलाई को पिछले सेशन के 0.97 से बढ़कर 1.42 हो गया। पिछले दो सेशन में गिरावट के बाद वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 2.08 प्रतिशत बढ़कर 13.15 पर आ गया। रिकवरी के बावजूद,यह एक अच्छे जोन में बना रहा

Trade setup for today : Nifty ने पिछले पांच-छह सेशन की कंसोलिडेशन रेंज से बाहर निकलकर जबरदस्त वापसी की। 17 जुलाई को निफ्टी में औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ 1 परसेंट से ज्यादा की बढ़त हुई और यह अपने शॉर्ट-टू-मीडियम टर्म मूविंग एवरेज और 100-दिन के EMA के ऊपर चला गया। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बावजूद मोमेंटम इंडिकेटर्स में भी सुधार दिखा। हालांकि,शॉर्ट टर्म में इस बढ़त के बने रहने पर नजन रखना जरूरी होगा। उम्मीद है कि 24,400–24,500 का दायरा इंडेक्स के लिए रेजिस्टेंस जोन का काम करेगा। अगर इंडेक्स इस दायरे से ऊपर बना रहता है तो 24,800–25,000 की ओर रैली का रास्ता खुल सकता है। वहीं,24,100–24,000 का दायरा मजबूत सपोर्ट दे सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,164, 24,101 और 23,999

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,369, 24,433 और 24,535

निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक लंबी बुलिश कैंडल बनाई और लंबी बेयरिश मदर कैंडल (23,800–24,300) की रेंज से काफी ऊपर बंद हुआ,जो पॉजिटिव संकेत है। इंडेक्स 10, 20, 50 और 100-दिन के EMA से काफी ऊपर ट्रेड कर रहा था और साथ ही बोलिंगर बैंड्स के मिडिल बैंड पर सपोर्ट ले रहा था। इसके अलावा, यह 61.8 प्रतिशत फिबोनाची रिट्रेसमेंट लेवल के ऊपर वापस आ गया और 24,530 से 23,800 तक की हालिया गिरावट के बाद 78.6 प्रतिशत फिबोनाची रिट्रेसमेंट लेवल के करीब पहुंच गया। मोमेंटम इंडिकेटर्स में भी सुधार हुआ,जिसमें RSI 58.48 पर पॉजिटिव क्रॉसओवर दिखा रहा है। इस बीच, MACD बुलिश क्रॉसओवर के करीब आ गय और रेड हिस्टोग्राम बार लगातार छोटे हो रहे थे। ये सभी संकेत बुलिश मोमेंटम के मज़बूत होने का इशारा करते हैं।

बैंक निफ्टी

पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 58,623, 58,872 और 59,275

पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 57,817, 57,568 और 57,165

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 59,195, 61,717

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 57,305, 56,441

शुक्रवार को डेली टाइमफ्रेम पर बैंक निफ्टी 1.6 प्रतिशत बढ़ा और एक लंबी बुलिश कैंडल बनाई। साथ ही,इसने पिछले कई सेशन की कंसोलिडेशन रेंज को भी तोड़ा,जो बुलिश संकेत है। इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर बना रहा और वे सभी ऊपर की ओर बढ़ते रहे। RSI 60.15 पर था और इसने बुलिश क्रॉसओवर दिखाया। MACD ऊपर गया लेकिन सिग्नल लाइन के नीचे ही रहा,जबकि लाल हिस्टोग्राम बार छोटे होते गए। ये सभी फैक्टर तेजी के रुझान (bullish momentum) में बढ़त का संकेत देते हैं,हालांकि बुलिश MACD क्रॉसओवर से इसकी पुष्टि का अभी भी इंतजार है।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image1119072026

इंडिया VIX

पिछले दो सेशन में गिरावट के बाद वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 2.08 प्रतिशत बढ़कर 13.15 पर आ गया। रिकवरी के बावजूद,यह एक अच्छे जोन में बना रहा और सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे रहा। हालांकि,अगर यह 15 के लेवल से ऊपर जाता है तो बुल्स के लिए बड़ा रिस्क हो सकता है। कुल मिलाकर,जब तक VIX 15 के निशान से नीचे रहता है,तब तक वोलैटिलिटी का माहौल बुल्स के पक्ष में बना रहेगा।

इस वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में भारतीय शेयर बाजारों का प्रदर्शन रह सकता है दमदार

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 17 जुलाई को पिछले सेशन के 0.97 से बढ़कर 1.42 हो गया। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: सम्मान कैपिटल

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।