Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

17400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17700 और फिर 17000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

अपडेटेड Dec 07, 2021 पर 8:01 AM
Story continues below Advertisement
17000 की स्ट्राइक पर 47.62 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

6 दिसंबर को लगातार दूसरे दिन बाजार पर मंदड़ियों की पकड़ हावी रही। अच्छे ग्लोबल संकोतों के बावजूद सेंसेक्स कल के कारोबार में 900 अंकों से ज्यादा टूटकर बंद हुआ था। आरबीआई मॉनीटरी पॉलीसी के पहले बाजार सतर्क नजर आ रहा है। इसके अलावा ओमीक्रॉन से जुड़ी अनिश्चितता ने बाजार को परेशानी में डाल रखा है।

कल के कारोबार में Nifty 17,000 के नीचे फिसल गया और 284.40 अंक यानी 1.65 फीसदी गिरकर 16,912.30 के स्तर पर बंद हुआ। इसने कल डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बियरिश कैंडल बनाया। इसी तरह सेंसेक्स कल 949.32 अंक यानी 1.65 फीसदी की गिरावट के साथ 56,747.14. के स्तर पर बंद हुआ।

दिग्गजों की तरह ही कल छोटे-मझोले शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली। लेकिन इनकी गिरावट दिग्गजों की तुलना में कम थी। कल के कारोबार में Midcap 100 और Smallcap 100 इंडेक्स क्रमश: 1.4 फीसदी और 1.09 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे। अलग-अलग सेक्टरों पर नजर डालें तो Nifty IT सबसे बड़ा लूजर रहा था। कल इसमें 2.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। इस सेक्टर पर कल US technology में गिरावट का असर देखने को मिला था। इसके अलावा निफ्टी बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, मेटल और फार्मा इंडेक्स 1-2 फीसदी टूटे थे।


HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बीयर कैंडल बनता दिखा है। ये पिछले हफ्ते के तेज अपसाइड बाउंस के बाद मार्केट में तेज डाउनवर्ड रिवर्सल की ओर संकेत कर रहा है। डेली और वीकली चार्ट पर लोवप टॉप और लोअल बॉटम जैसे निगेटिव चार्ट पैटर्न कायम हैं और 17,489 का हालिया स्विंग हाई इस क्रम का नया लोअर टॉप माना जा सकता है। इसको ध्यान मे रखते हुए लगता है कि निफ्टी एक नया लोअर बॉटम (16,782 के नीचे) बना सकता है।

नागराज शेट्टी की राय है कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड निगेटिव बना हुआ है। हालांकिं यहां से आने वाला कोई अपसाइड बाउंस को 17,080 के स्तर पर मजबूत रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकडे दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,083.03 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16,999.16 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,231.93 फिर 17,296.96 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 35,964.8 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 35,564.7 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 36,605.2 फिर 36,845.5 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

18000 की स्ट्राइक पर 34.66 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17500 पर सबसे ज्यादा 21.19 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17000 की स्ट्राइक पर 15.94 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

17200 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 2.94 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17300 पर भी 1.6 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

17700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17900 और फिर 17400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

17000 की स्ट्राइक पर 47.62 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 16000 पर सबसे ज्यादा 33.91 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16500 की स्ट्राइक पर 25.78 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

16800 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 2.04 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 16700 पर भी 1.98 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 16500 पर 1.31 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

17400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17700 और फिर 17000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें एमएफएसएल, एचयूएल, एचडीएफसी और आईसीआईसीआईजीआई और एचडीएफसी लाइफ के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

ग्लोबल मार्केट से संकेत अच्छे

ग्लोबल मार्केट से आज अच्छे संकेत नजर आ रहे हैं। एशिया की मजबूत शुरूआत देखने को मिली है। SGX NIFTY में करीब 0.5 फीसदी की तेजी है। कल अमेरिकी बाजारों में भी शानदार रिकवरी दिखी थी। DOW 600 अंकों से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ था।

Dow कल करीब 650 अंक चढ़कर, 35000 के पार बंद हुआ था। वहीं, S&P 500, Nasdaq भी 1% बढ़त पर बंद होनें में कामयाब रहा था। कल के कारोबार में एनर्जी, इंडस्ट्रियल, एयरलाइंस और होटल शेयरों में तेजी रही थी। स्मॉलकैप इंडेक्स Rusell 2000 भी 2% उछला था। उधर 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.43% पर दिख रही है। Omicron के कम असर की उम्मीद से क्रूड उछला है। कच्चे तेल में 6% का उछाल देखने को मिल रहा है। ब्रेंट 73 डॉलर प्रति डॉलर के पार दिख रहा है। वहीं, डॉलर इंडेक्स 96 पर आ गया है।

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में भी मजबूती देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 82 अंक ऊपर दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.25 फीसदी तेजी के साथ 28,276.55 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.36 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.06 फीसदी की हल्की तेजी के साथ 17,699.52 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.24 फीसदी की तेजी के साथ 23,639.11 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.18 फीसदी की मजबूती दिख रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 3,604.18 के स्तर पर दिख रहा है।

Share Market: निवेशकों के 5.80 लाख करोड़ रुपये डूबे, लगातार दूसरे दिन लुढ़का Sensex

FII और DII आंकड़े

6 दिसंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 3,361.28 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,701.56 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

7 दिसंबर को NSE पर सिर्फ 1 स्टॉक F&O बैन में हैं। इसमें Indiabulls Housing Finance का नाम शामिल है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।