Get App

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16,402.9 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16,191.6 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 16,832.8 फिर 17,051.4 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 21, 2021 पर 10:24 AM
Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16,402.9 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16,191.6 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 16,832.8 फिर 17,051.4 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

20 दिसंबर का दिन बाजार के लिए ब्लैक मंडे रहा। इस दिन बाजार पर मंदड़ियों का कोहराम जारी रहा। पूरी दुनिया में ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों ने बाजार के सेंटीमेंट को बड़ा झटका दिया है। कल के कारोबार में Sensex 1190 अंक यानी 2.09 फीसदी गिरकर 55,822 का स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty 371 अंक यानी 2.18 फीसदी गिरकर 16,614 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडल बनाया था। हालांकि कल के सत्र में आखिरी घंटों में कुछ रिकवरी आती दिखी थी।

GEPL Capital के करन पई का कहना है कि कल के कारोबार में निफ्टी गैप-डाउन ओपन हुआ था। उसके बाद इसमें गिरावट तेज होते हुए दिखी और इसने 16,410 का निचला स्तर देखने को मिला। उसके बाद कारोबारी सत्र के अंतिम दौर में कुछ रिकवरी आती दिखी और इंडेक्स 200 अंक सुधरकर कर बंद हुआ। अंत में इंडेक्स 371 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। अब निफ्टी 16,200 (200-day SMA)की तरफ जाता दिख रहा है। अगर निफ्टी 16,200 के भी नीचे चला जाता है तो फिर इसमें 15,800 का स्तर भी देखने को मिल सकता है। अब बाजार में किसी तेजी पर बिकवाली की रणनीति गलत नहीं होगी। वहीं, अगर निफ्टी में कोई पुल बैक दिखता है तो 17,000 पर रजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।

जानिए आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल, इंट्राडे में किन स्टॉक्स में होगी जोरदार कमाई

यहां आपको कुछ ऐसे आंकडे दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें