कल के कारोबार में बाजार में लगातार चार दिन की तेजी के बाद गिरावट देखने को मिली। 6 जनवरी को बाजार करीब 1 फीसदी गिरकर बंद हुआ। कल के कारोबार में बैंकिंग, फाइनेंशियल,एफएमसीजी, आईटी, मेटल और फार्मा में बिकवाली का दबाव रहा। ग्लोबल कमजोरी का असर भारतीय बाजारों पर भी दिखा। गौरतलब है कि अमेरिका में FOMC ने इस बात के संकेत दिए हैं कि उम्मीद से पहले ही ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी का दौर शुरू हो सकता है। इस खबर का पूरि दुनिया के मार्केट सेंटिमेंट पर निगेटिव असर पड़ा है। इसके अलावा करोना के बढ़ते मामलों नें भी बाजार पर दबाव बनाया।
