17 जनवरी को बाजार भारी उतार-चढ़ाव के बीच तीन महीनें के हाई पर बंद हुआ। कल के कारोबार में बाजार को अच्छे ग्लोबल संकेतों, ऑटो, एफएमसीजी और मेटल शेयरों में आई खरीदारी का फायदा मिला। BSE Sensex 86 अंक बढ़कर 61309 पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty 52.30 अंक बढ़कर 18308 के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार कल 19 अक्टूबर 2021 के बाद के हाई पर बंद हुआ था और निफ्टी ने डेली चार्ट पर बुलिश कैंडल बनाया था।
