Get App

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 37,285.34 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 36,996.37 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 37,802.14 फिर 38,029.97 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 24, 2022 पर 8:54 AM
Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,499.47 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17,381.73 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,721.27 फिर 17,825.33 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Trading guide: 21 जनवरी को भी बाजार में कमजोरी देखने को मिली थी। इस दिन FMCG को छोड़ कर सभी सेक्टोरल इंडेक्सों में गिरावट देखने को मिली थी। वहीं वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स 6 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 19 के लेवल पर पहुंच गया था। Sensex 427.44 अंक गिरकर 59,037 पर बंद हुआ था। Nifty50 इंडे्क्स 140 अंक गिरकर 17,617 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक डोजी पैटर्न बनाया था। इसकी क्लोजिंग इसके ओपनिंग लेवल के करीब ही हुई थी। पिछले हफ्ते निफ्टी 3.5 फीसदी गिरा था और इसने वीकली स्केल पर लार्ज बियरिश कैंडल बनाया था।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि डेली चार्ट पर एक छोटे आकार की कैंडल बनती दिखी है। इसके साथ ही अपर और लोअर शैडो भी बना है। तकनीकी रूप से इस फार्मेशन से एक डोजी अथवा हाई वेव कैंडल पैटर्न का संकेत मिलता है। ये पैटर्न बाजार में निचले स्तरों पर भारी उतार-चढ़ाव का संकेत होता है।

अच्छी तेजी या मंदी के बाद इस तरह का डोजी पैटर्न बनना ट्रेंड रिवर्सल का संकेत माना जाता है। पिछले दो कारोबारी सत्रों में भारी गिरावट के बाद शॉर्ट टर्म में बाजार में एक अपसाइड बाउंस की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि उनका ये भी कहना है कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड हाई वोलैटिलिटी के साथ कमजोर बना हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि 17,600-17,500 के लेवल के आसपास सपोर्ट होना और शुक्रवार के स्विंग लो पर डोजी फार्मेशन यहां से एक अपसाइड बाउंस या फिर हल्की गिरावट की संभावना दिखा रहा है। बॉटम रिवर्सल के कन्फर्मेशन से ही यहां से आने वाले अपसाइड बाउंस का अंदाजा लगाया जा सकेगा। निफ्टी के लिए 17,800 के स्तर पर इमाडिएट हर्डल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें