Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने से कच्चा तेल 7 साल की ऊंचाई पर दिख रहा है। ब्रेंट का भाव फिर 90 डॉलर के पास पहुंच गया है.

अपडेटेड Jan 27, 2022 पर 9:17 AM
Nifty के लिए 16,973.4 और फिर इसके बाद 16,668.9 पर सपोर्ट है। अगर निफ्टी ऊपरी की तरफ जाता है तो इसके लिए 17,445.8 पर पहला और 17,613.7 पर बड़ा रजिस्टेंस है।

आज भारतीय बाजार के गिरावट के साथ खुलने की उम्मीद दिख रही है। एसजीएक्स निफ्टी के ट्रेंड भारत में ब्रॉडर इंडेक्स में गैंप डाउन ओपनिंग के संकेत दे रहे हैं। एसजीएक्स निफ्टी करीब 240 अंक नीचे दिख रहा है। 25 जनवरी को एक बाउंस बैंक के पहले पिछले पांच कारोबारी सत्रों में इंडेक्सों में 5.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को Sensex 366.64 अंक बढ़कर 57,858.15 पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 128.90 अंक गिरकर 17278 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने पिछले कारोबारी दिन डेली चार्ट पर बुलिश कैंडल बनाया था।

पीवट चार्ट के मुताबिक Nifty के लिए 16,973.4 और फिर इसके बाद 16,668.9 पर सपोर्ट है। अगर निफ्टी ऊपरी की तरफ जाता है तो इसके लिए 17,445.8 पर पहला और 17,613.7 पर बड़ा रजिस्टेंस है। यहां आपको कुछ ऐसे तथ्य दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

फेड ने मार्च में ब्याज बढ़ाने के दिए संकेत


अमेरिका के FEDERAL RESERVE ने मार्च में ब्याज दरें बढ़ाने के साफ संकेत दिए हैं। मार्च में ही BOND खरीदारी रोकने और बैलेंसशीट घटाने का भी इशारा मिला है। चेयरमैन Jerome Powell ने कहा है कि फेड महंगाई से निपटने के लिए आक्रामक कदम उठा सकता है।

ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर

जनवरी एक्सपायरी के दिन ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर हैं। एशिया पर दबाव है। SGX NIFTY 200 POINT से ज्यादा फिसला है। DOW FUTURES भी सवा सौ अंक नीचे है। अमेरिकी बाजार कल ऊपरी स्तरों से फिसलकर बंद हुए थे।

7 साल की ऊंचाई पर क्रूड, ब्रेंट $90 के पास

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने से कच्चा तेल 7 साल की ऊंचाई पर दिख रहा है। ब्रेंट का भाव फिर 90 डॉलर के पास पहुंच गया है।

मीडिया में RIL की बड़े कदम की तैयारी

Reliance Industries की मीडिया कारोबार में बड़े कदम की तैयारी है। Viacom18 की investors से 12000 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान है। कंपनी ने Star & Disney India के पूर्व चेयरमैन उदय शंकर और James Murdoch जैसे दिग्गजों को अपने साथ जोड़ा है।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी पर क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्रे कुमार ने कहा कि इसका पहला रजिस्टेंस जोन 17290-17340 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 17390-17440 है। इसका बेस जोन 17060-16980 और बड़ा बेस जोन 16872-16810 है। बजट के करीब DIIs की खरीदारी खेल बदल सकती है। 17500 निकला तो सेंटिमेंट में बड़ा बदलाव होगा। 17000/ 17200 पर पुट राइटिंग, 17500/ 17400 पर कॉल राइटर्स हावी हैं। 17060-16980 के नीचे ही शॉर्ट के बारे में सोचें, 17200-231 के ऊपर मजबूती दिख सकती है। 17200-16980 जोन में ट्रेड से बचें। 16980 के नीचे हाल के निचले स्तरों को टेस्ट कर सकते हैं।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्रे कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 37848-38040 है। बड़ा रजिस्टेंस जोन 38304-38480 है। बेस जोन 37310-37210 है। बड़ा बेस जोन 37020-36810 है। मजबूत नतीजों के बाद बैंकों की चाल बिलकुल अलग है। 37000 के ऊपर शॉर्ट बिलकुल नहीं करें, इसके नीचे ही सोचें। 37000 के नीचे फिसले तो 36810 और 36600 के स्तर संभव है।

आज आने वाले नतीजे

आज Bharat Heavy Electricals, Punjab National Bank, RBL Bank, Canara Bank, Indus Towers, Accelya Solutions India, AIA Engineering, Arvind, Aurionpro Solutions, Birlasoft, CG Power and Industrial Solutions, Chalet Hotels, Coforge, Colgate-Palmolive, Dalmia Bharat, Exxaro Tiles, Fino Payments Bank, GHCL, Gujarat Mineral Development Corporation, Home First Finance Company, HSIL, Laurus Labs, LIC Housing Finance, Mahindra Logistics, CE Info Systems, Motilal Oswal Financial Services, Nippon Life India Asset Management, PSP Projects, Route Mobile, Transport Corporation of India, Vaibhav Global, Wabco India और Wockhardt के नतीजे आएंगे, इन पर बाजार की नजर रहेगी।

FII और DII आंकड़े

25 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 7,094.48 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 4,534.53 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।