Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

9 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 4,818.71 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,275.94 करोड़ रुपए की खरीदारी की.

अपडेटेड Mar 10, 2022 पर 8:48 AM
Story continues below Advertisement
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 33,186 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 32,557 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 34,207 फिर 34,598 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है.

9 मार्च यानी कल के कारोबार में बाजार में लागातार दूसरे दिन जोरदार रैली देखने को मिली। सकारात्मक यूरोपीय संकेत और मेटल को छोड़कर और सभी सेक्टरों में खरीदारी के दम पर कल के कारोबार में बाजार दो फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ। Sensex 1223 अंकों की बढ़त के साथ 54647 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 332 अंकों की बढ़त के साथ 16345 के स्तर पर बंद हुआ था। डेली चार्ट निफ्टी ने कल एक बुलिश कैंडल बनाया था। GEPL Capital के मलय ठक्कर का कहना है कि ये चार्ट फार्मेशन निचले स्तरों पर भारी खरीदारी का संकेत कर रहा है।

मलय ठक्कर का कहना है कि बाजार की कल की तेजी को छोटे-मझोले शेयरों में आई तेजी से भी जोरदार सपोर्ट मिला। इस अपमूव को शॉर्ट टर्म पुल बैक के रूप में देखा जाना चाहिए। ये पुल बैक निफ्टी को 16480 और 16780 की तरफ ले जा सकता है। उन्होंने ये भी कहा कि इसके बावजूद इंडेक्स की मिड टर्म ट्रेंड तब तक कमजोर बना रहेगा जब तक ये 16,850-16,950 के नीचे रहता है। ये स्तर Nifty के लिए 20 और 200 डे मूविंग एवरेज का क्लस्टर है साथ ही ये गैप रजिस्टेंस भी है।

कल के कारोबार में दिग्गजों के साथ ही छोटे और मझोले शेयरों में भी खऱीदारी देखने को मिली। Nifty Midcap और Smallcap इंडेक्स कल के कारोबार में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए थे।


भारत के सबसे वैल्यूएबल बैंक के शेयर 23% गिरे लेकिन आगे 55% तक तेजी आने की उम्मीद

यहां आपको कुछ ऐसे आंकडे दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16,084 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 15,823 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 16,512 फिर 16,679 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 33,186 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 32,557 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 34,207 फिर 34,598 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी में आज के लिए क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है इसका पहला रजिस्टेंस जोन 16513-16581 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 16624-16664 है। वहीं, इसका पहला बेस जोन 16321-16256 और बड़ा बेस जोन 16210-16146 है। कल फ्यूचर्स में अच्छी तेजी बनी, 16100 कॉल में जोरदार मुनाफा हुआ। कल 17 मार्च की 16500 कॉल भी खरीदी थी और आज एक्सपायरी है।16500-600 कॉल में सबसे ज्यादा OI है। Dow Futures फ्लैट है, आज चुनाव नतीजे भी हैं।,12 बजे के बाद UP चुनाव नतीजों का असर दिखेगा।

अच्छे Gap Up के बाद रिस्क-रिवॉर्ड अच्छा नहीं है। 17 मार्च की 16500 कॉल होल्ड करें। ओपनिंग के बाद रिस्क-रिवॉर्ड के हिसाब से ट्रेड जोड़ेंगे।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंक निफ्टी में आज के लिए क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है इसका पहला रजिस्टेंस जोन 34045-34274 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 34408-34580 है। पहला बेस जोन 33578-33410 और बड़ा बेस जोन 33260-33110 है। 34000-34045 जोन आज काफी अहम है। 34045 के ऊपर 34800-35200 के स्तर दिख सकते हैं। ओपनिंग के बाद रिस्क-रिवॉर्ड के हिसाब से ट्रेड जोड़ेंगे।

कॉल ऑप्शन डेटा

17000 की स्ट्राइक पर 21.36 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो मार्च सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 16,500 पर सबसे ज्यादा 17.23 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17,500 की स्ट्राइक पर 16.70 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

16,600 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 1.86 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17,000 पर भी 1.56 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

15,800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16,000 और फिर 16,100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

16,000 की स्ट्राइक पर 37.81 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो मार्च सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 15500 पर सबसे ज्यादा 34.79 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16500 की स्ट्राइक पर 31.22 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

16,200 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 2.27 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 16,600 पर भी 1.8 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 15,500 पर 1.17 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

15,800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16,500 और फिर 15,700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें मैरिको, फाइबर, एबीबी और कोलगेट के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

9 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 4,818.71 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,275.94 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

10 मार्च को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

सुलह की उम्मीद में दुनियाभर के बाजारों में जश्न

रूस-यूक्रेन के बीच सुलह की उम्मीद में दुनियाभर के बाजारों में जश्न देखने को मिला। अमेरिकी बाजार 3 परसेंट तक उछले है । यूरोपीय बाजारों में 7 परसेंट तक की तेजी देखने को मिली। इधर एशिया में भी जोरदार मजबूती हुई है और SGX NIFTY करीब 300 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है।

क्रूड में गिरावट, सोना-चांदी में भी नरमी

सुलह और सप्लाई बढ़ने की उम्मीद में 14 साल के ऊंचाई से कच्चे तेल में गिरावट बढ़ी है। ब्रेंट करीब 13 परसेंट टूटकर 110 डॉलर के पास आया है। UAE, OPEC देशों से सप्लाई बढ़ाने पर बात करेगा। उधर सोने-चांदी में भी तेज गिरावट देखने को मिल रही है। COMEX पर सोना $2000 के नीचे आया है।

यूक्रेन और रूस के विदेश मंत्री की मुलाकात आज

शांति वार्ता के लिए तुर्की में आज रूस और यूक्रेन के विदेश मंत्री मिलेंगे । इस बीच यूक्रेन पर रूस के जबरदस्त हमले जारी है।

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आज

आज 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। 8 बजे उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में वोटों की गिनती शुरू होगी ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।