9 मार्च यानी कल के कारोबार में बाजार में लागातार दूसरे दिन जोरदार रैली देखने को मिली। सकारात्मक यूरोपीय संकेत और मेटल को छोड़कर और सभी सेक्टरों में खरीदारी के दम पर कल के कारोबार में बाजार दो फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ। Sensex 1223 अंकों की बढ़त के साथ 54647 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 332 अंकों की बढ़त के साथ 16345 के स्तर पर बंद हुआ था। डेली चार्ट निफ्टी ने कल एक बुलिश कैंडल बनाया था। GEPL Capital के मलय ठक्कर का कहना है कि ये चार्ट फार्मेशन निचले स्तरों पर भारी खरीदारी का संकेत कर रहा है।
