Get App

Trade setup for today : बाजार का ओवरऑल ट्रेंड कमजोर, निफ्टी के 22800 से नीचे जाने पर बढ़ सकती है गिरावट

Trade setup for today : हालांकि बाजार का ओवरऑल स्ट्रक्चर कमजोर है लेकिन अगर निफ्टी 50 इंडेक्स 23,000 से ऊपर चढ़ने और उस स्तर को बनाए रखने में सफल होता है तो 23,200 (20-डे ईएमए) का तत्काल लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसके बाद 23,500 (50-डे ईएमए) पर अगला टारगेट होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 19, 2025 पर 8:43 AM
Trade setup for today : बाजार का ओवरऑल ट्रेंड कमजोर, निफ्टी के 22800 से नीचे जाने पर बढ़ सकती है गिरावट
Trade Setup : वोलैटिलिटी इंडेक्स,इंडिया VIX, पिछले सात लगातार सत्रों में पहली बार 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 15.67 पर आ गया। हालांकि,यह हायर जोन में और सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर बना रहा

Market Trade setup : बेंचमार्क निफ्टी इंडेक्स 18 फरवरी को ट्रिगर्स की कमी के बीच एक सीमित दायरे में कारोबार करता नजर आया। 191 अंकों की रेंज में घूमने के बाद यह 14 अंक नीचे बंद हुआ। निचले स्तरों से आई खरीदारी के चलते इंडेक्स क्लोजिंग बेसिस पर 22,800 का सपोर्ट बनाए रखने में कामयाब रहा और बढ़ती वोलैटिलिटी के बीच ऊपरी स्तरों पर 23,000 पर रजिस्टेंस का सामना किया। हालांकि बाजार का ओवरऑल स्ट्रक्चर कमजोर है लेकिन अगर निफ्टी 50 इंडेक्स 23,000 से ऊपर चढ़ने और उस स्तर को बनाए रखने में सफल होता है तो 23,200 (20-डे ईएमए) का तत्काल लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसके बाद 23,500 (50-डे ईएमए) पर अगला टारगेट होगा। मार्केट एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि किसी स्थिति में 22,800 से नीचे की क्लोजिंग निफ्टी में 22,600 (सपोर्ट ट्रेंडलाइन के पास)की ओर गिरावट के लिए दरवाजे खोल सकती है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें