Stock Market Trading : तेजड़ियों ने दलाल स्ट्रीट की लगाम मंदड़ियों के नियंत्रण से वापस ले ली, जिससे बेंचमार्क इंडेक्स 3 जुलाई को नए क्लोजिंग लेवल पर पहुंच गए। निफ्टी 50 इंडेक्स ने इंट्राडे में 24,300 का स्तर हासिल किया और फिर 163 अंक बढ़कर 24,287 पर बंद हुआ। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी 24,200 पर टिका रहता है, तो आने वाले सत्रों में 24,500 की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। तब तक, 24000 पर स्थित सपोर्ट के साथ कंसोलीडेशन जारी रह सकता है।
