Trade setup for today : निफ्टी में आज ही दिख सकता है 24830-24900 का स्तर, 24500 पर नजर आ रहा मजबूत सपोर्ट

Trade setup : मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि निफ्टी 50 इंडेक्स के जल्द ही 24,850-24,950 के स्तर पर पहुंचने की संभावना है, बशर्ते आने वाले सत्रों में यह 24,700 का स्तर के ऊपर टिका रहे। निफ्टी के लिए 24,500 पर एक मजबूत सपोर्ट दिख रहा है

अपडेटेड Aug 22, 2024 पर 8:11 AM
Story continues below Advertisement
Trade setup : बुधवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में वोलैटिलिटी कम हुई। ये 14 अंक से नीचे रही और बुल्स के लिए अनुकूल रुझान बनाए रखा। कल इंडिया VIX 13.82 के स्तर से 3.53 फीसदी गिरकर 13.33 पर आ गया

Trade setup : इक्विटी बेंचमार्क निफ्टी 50 में कल 21 अगस्त को लगातार पांचवें दिन खरीदारी जारी रही। जिसके चलते 21 अगस्त को डेली टाइम फ्रेम पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना। निफ्टी 50 इंडेक्स कल 71 अंक की बढ़त के साथ 24,770 पर बंद हुआ। मोमेंटम इंडीकेटर RSIऔर MACD में भी सकारात्मक रुझान देखने को मिला। मार्केट एक्सर्ट्स का कहना है कि निफ्टी 50 इंडेक्स के जल्द ही 24,850-24,950 के स्तर पर पहुंचने की संभावना है, बशर्ते आने वाले सत्रों में यह 24,700 के स्तर के ऊपर टिका रहे। निफ्टी के लिए 24,500 पर एक मजबूत सपोर्ट दिख रहा है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


Image921082024

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,687, 24,655 और 24,604

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,788, 24,820 और 24,871

बैंक निफ्टी

Image1021082024

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 50,765, 50,868, और 51,036

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 50,429, 50,326, और 50,158

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 51,080, 51,517

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट : 50,594, 49,736

कॉल ऑप्शन डेटा

Image1121082024

वीकली बेसिस पर 25,000 की स्ट्राइक पर 1.21 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

पुट ऑप्शन डेटा

Image1221082024

24,500 की स्ट्राइक पर 78.14 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image1521082024

इंडिया VIX

Image1721082024

बुधवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में वोलैटिलिटी कम हुई। ये 14 अंक से नीचे रही और बुल्स के लिए अनुकूल रुझान बनाए रखा। कल इंडिया VIX 13.82 के स्तर से 3.53 फीसदी गिरकर 13.33 पर आ गया।

हाई डिलिवरी ट्रेड

Image2221082024

यहां वे स्टॉक दिए गए हैं जिनमें डिलीवरी ट्रेड का सबसे बड़ा हिस्सा देखने को मिला। डिलीवरी का बड़ा हिस्सा स्टॉक में निवेशको (ट्रेडिंग के विपरीत) की रुचि को दर्शाता है।

90 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

Image1821082024

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 90 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला

10 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

Image1921082024

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।

43 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

Image2021082024

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 43 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।

41 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

Image2121082024

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 41 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

पुट कॉल रेशियो

Image1621082024

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 21 अगस्त को गिरकर 1.24 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 1.27 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

Stock Market Live Updates: ग्लोबल बाजारों से मिल रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक : शून्य

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: आरती इंडस्ट्रीज, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, बलरामपुर चीनी मिल्स, बिड़लासॉफ्ट, जीएनएफसी, ग्रैन्यूल्स इंडिया, हिंदुस्तान कॉपर, इंडिया सीमेंट्स, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, नाल्को, पीरामल एंटरप्राइजेज, सन टीवी नेटवर्क

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: बंधन बैंक, मणप्पुरम फाइनेंस, आरबीएल बैंक, सेल

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।