Trade Spotlight: ग्लैंड फार्मा, भारती एयरटेल और एस्कॉर्ट्स पर जानें आगे क्या हो निवेश रणनीति

10 अगस्त के कारोबार में Gland Pharma, Bharti Airtel और Escorts फोकस में रहे थे

अपडेटेड Aug 11, 2021 पर 1:55 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    मंगलवार को बाजार निचले स्तरों से उछला था जिसके चलते निफ्टी एक बार फिर 16,250 के पार चला गया और सेंसेक्स में 100 अंकों की तेजी देखने को मिली। कल telecom, IT और  banks में तेजी देखने को मिली थी। वहीं, metals, public sector, realty और utilities में बिकवाली देखने को मिली थी।

    कल के कारोबार में Gland Pharma, Bharti Airtel और Escorts फोकस में रहे थे। ग्लैंड फार्मा कल 4 फीसदी से ज्यादा भागा था। इसने कल अपना 52 वीक का नया हाई बनाया था। कल के कारोबार में भारतीय एयर टेल में कल करीब 4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी। वहीं, एक्कॉर्ट्स में 6 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दिखी थी।

     Stocks in News: ये हैं आज के खबरों वाले शेयर, इनसे न चूके नजर

    इन शेयरों पर Chartviewindia.in के मजहर मोहम्मद की निवेश सलाह

    Gland Pharma: शॉर्ट-टर्म ट्रेडर मुनाफा वसूल कर सकते हैं। तीम हफ्तों के छोटे कंसोलीडेशन के बाद इस शेयर में ब्रेकआउट देखने को मिला है। हालांकि वीकली चार्ट पर इसके के लिए रजिस्टेंस नजरआ रहा है। आगे की तेजी के लिए इसमें 4350 के स्तर के ऊपर नए ब्रेक आउट की जरूरत होगी। जिसको देखते हुए शॉर्ट-टर्म ट्रेडरों को  4300 – 350 के जोन में मुनाफा वसूली की सलाह होगी।

    वहीं कोई डिप मिलनें पर इस स्टॉक में 4040 रुपए के नीचे के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह होगी। अगर ये स्टॉक इस हफ्ते के अंत तक 4300 की क्लोजिंग देता है तो फिर ये 4600 रुपए का स्तर दिखा सकता है।


    Bharti Airtel: मुनाफा वसूले

    इस स्टॉक को 623 रुपये के आसपास रजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है। आगे इस स्टॉक के लिए क्लोजिंग बेसिस पर  600 रुपये के ऊपर टिके रहना काफी अहम होगा। अभी तक 520 रुपये के लो से 620 रुपये के ऊपरी स्तर से स्टॉक में काफी अच्छी तेजी देखने को मिली है। अगर आज यह शेयर 23 रुपये के ऊपर की क्लोजिंग देने में कामयाब नहीं रहता है तो ट्रेडर्स को मुनाफावसूली की सलाह होगी। वहीं अगर 630 रुपये के ऊपर कोई नया ब्रेकआउट दिखता है तो यह शेयर 680 रुपये तक जा सकते है। इस टार्गेट केलिए 597 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।

    Escorts: गिरावट पर खरीदें

    इस स्टॉक में 1230 – 1130  के बीच कंसोलिडेशन के बाद बडे भारी वॉल्यूम के  साथ फ्रेश ब्रेकआउट देखने को मिल रहा है। पिछले 3 कारोबारी सत्रों में इस शेयर में गिरावट देखने को मिली है। यह गिरावट इसमें नई खरीदारी का मौका दे रही है। इस शेयर में वर्तमान लेवल परभी खरीदारी कर सकते है। इसके साथ ही1225 – 1210 तक की कोई गिरावट मिलने पर इसमें एक्यूमिलेट करें। इसके लिए आपका इनिशियल टार्गेट 1330 रुपये का होना चाहिए।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।