Trade Spotlight: गुजरात गैस, एक्शन कंस्ट्रक्शन और रेन इंडस्ट्रीज पर जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय

यहां हम इन 3 शेयरों में Chartviewindia.in के मजहर मोहम्मद की राय बता रहे है।

अपडेटेड Jun 16, 2021 पर 4:26 PM
Story continues below Advertisement

Mazhar Mohammad,Chartviewindia.in 

15 जून के कारोबार में भारतीय बाजार लगातार चौथे दिन हरे निशान में बंद हुए। अच्छे ग्लोबल संकेतों के दम पर सेसेंक्स-निफ्टी एक बार फिर रिकॉर्ड हाई लगाते नजर आए। कल के कारोबार में सेसेंक्स ने 52,869 का रिकॉर्ड हाई छुआ जबकि निफ्टी 15,901 तक गया।

कल के कारोबार में realty, consumer discretionary, banks, FMCG और finance स्टॉक्स में खरीदारी देखने को मिली। वहीं healthcare, power, metal और utilities में बिकवाली का दबाव रहा।

दिग्गज शेयरों के साथ ही छोटे-मझोले शेयरों में खरीदारी रही। कल बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं स्मॉल कैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

कल Gujarat Gas, Action Construction और RAIN Industries फोकस में  रहे थे। Gujarat Gas में कल 7 फीसदी की रैली देखने को मिली थी और इसने 52 वीक का अपना नया हाई लगाया था। इसी तरह Action Construction 17 फीसदी और RAIN Industries में 9 फीसदी की रैली देखने को मिली थी। इन तीनों स्टॉक्स ने कल के कारोबार में 52 वीक का अपना नया हाई लगाया था।

इन शेयरों पर अब क्या हो निवेश रणनीति


Gujarat Gas: गिरावट पर खरीदें

Chartviewindia.in  के मजहर मोहम्मद  का कहना है कि  यह स्टॉक छोटे कंसोलिडेशन दौर के बाद एक बार फिर अपट्रेन्ड में नजर आ रहा है और इसने अपना नया लाइफटाईम हाई बनाया है। फिलहाल ये शेयर uncharted territories में नजर आ रहा है।

टेक्निकल इंडिकेटर्स से इस स्टॉक के लिए 665 रुपये का इनिशियल टार्गेट नजर आ रहा है।आगे यह शेयर 690 रुपये तक जाता दिख सकता है। इस स्टॉक में करेंट लेवल पर खरीद की जा सकती है। इसके अलावा हर गिरावट पर इसमें खरीदने की सलाह होगी। इसके लिए 605 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।

Action Construction Equipment: गिरावट का इंतजार करें

पिछले 4 हफ्तों में इस शेयर में जोरदार बढ़त देखने को मिली है औऱ यह 139  रुपये के निचले स्तर से बढ़कर 250 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। इस शेयर में अभी भी बुलिश सेटिमेंट कायम है। अगर यह शेयर  249 के ऊपर टिका रहता है तो फिर हमें इसमें 270 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। अब इस स्टॉक में नई खरीदारी तभी की जानी चाहिए जब यह किसी गिरावट में  230-220 की रेंज में आए और उसके लिए 217 रुपये का स्टॉपलॉस लगाए।

Rain Industries: बने रहें।

इस स्टॉक्स पर मजहर मोहम्मद की राय है कि अगर यह शेयर 183 रुपये के ऊपर टिका रहता है तो हमें इसमें 230 रुपये का लेवल भी देखने को मिल सकता है। जिसको ध्यान में रखते हुए ट्रेडर्स को सलाह होगी कि इस शेयर में खरीदारी करें और 180-185 के रेंज में डिप मिलने पर और शेयर जोड़ें लेकिन इसके लिए क्लोजिंग बेसिस पर 183 रुपये के नीचे का स्टॉपलॉस जरुर लगाएं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।