Trade Spotlight:रेडिको खेतान, टाटा कंज्यूमर और एपीएल अपोलो में अब क्या हो निवेश रणनीति

17 जून यानी कल के कारोबार में Radico,Tata Consumer और APL Apollo Tubes सुर्खियों में रहे थे.

अपडेटेड Jun 18, 2021 पर 12:14 PM
Story continues below Advertisement

Shrikant Chouhan, SENIOR VP, TECHNICAL RESEARCH-KOTAK SECURITIES

कल के कारोबार में भारतीय बाजार लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुए थे। कल के कारोबार पर कमजोर एशियाई बाजारों और यूएस फेड के हॉकिस कमेंटरी का असर देखने को मिला था। कल  Sensex में करीब 200 अंकों की गिरावट देखने को मिली थी वहीं, Nifty50 15,700 के नीचे बंद हुआ था। अलग-अलग सेक्टर पर नजर डालें तो कल आईटी, एफएमसीजी में खरीदारी देखने को मिली। वहीं, power, infrastructure, metals realty और  utility stocks में बिकवाली आई थी।

दिग्गजों के साथ ही कल छोटे और मझोले शयरों में भी गिरावट देखने को मिली थी BSE midcap कल 1.29 फीसदी और smallcap index 0.58 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ था।

17 जून यानी कल के कारोबार में Radico,Tata Consumer और  APL Apollo Tubes सुर्खियों  में रहे थे। कल रेडिको खेतान में 7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली और इसने अपना 52 हफ्तों का नया हाई बनाया। टाटा कंज्यूमर कल 1.2 फीसदी भागा था वहीं, एपीएल अपोलो में 5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली थी। कल इन तीनों स्टॉक्स ने 52 हफ्तों का नया हाई बनाया था।

अब इनमें क्या हो रणनीति, जानिए श्रीकांत चौहान की रणनीति

रेडिको खेतान (Radico Khaitan)


 ये स्टॉक 17 जून को 7 फीसदी से ज्यादा भागा। तेजी के साथ खुलने के बाद इसने जल्दी ही मजबूत वॉल्यूम के साथ 745  रुपए का रजिस्टेंस पार कर लिया। कल कमजोरी के बावजूद इस शेयर में मजबूती रही जो इसके लिए अच्छा संकेत है।

इस स्टॉक के लिए  720  और 735 का स्तर काफी अहम है। अगर ये इस लेवल के ऊपर कायम रहता है तो फिर हमें इसमें 835-875 का स्तर देखने को मिल सकता है।

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट

685  रुपए के ब्रेकऑउट कंफर्मेशन के बाद इस शेयर में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। छोटी अवधि में ही ये शेयर 640 रुपए से बढ़कर 740 रुपए पर आ गया है। कीमत के साथ इसमें वॉल्यूम की बढ़ोत्तरी भी देखने को मिली है। टेक्निकल इंडीकेटर इनमें आगे भी तेजी के संकेत दे रहे।

हालांकि शॉर्ट टर्म टाइम फ्रेम में यह स्टॉक ओवर बॉट जोन में नजर आ रहा है। अगर यह शेयर 715 रुपये के नीचे बंद होता है तो फिर इसमें कमजोरी देखने को मिल सकती है। 715 का स्तर इसके लिए ट्रेन्ड डिसाइडिंग ट्रेन्डहोगा। जब तक यह स्टॉक इस लेवल के ऊपर बना हुआ है इसमें 775-800 के स्तर तक जाने की संभावना बनी हुई है।

अपोलो ट्यूब

इस स्टॉक में जून महीने में 20 फीसदी से ज्यादा की रैली देखने को मिली है। 1400 से ऊपर के ब्रेकआउट के बाद इस स्टॉक में हायर हाई और हायर बॉटम फॉर्मेशन बना हुआ है। टेक्निकल इंडिकेटर इस स्टॉक में अपट्रेड के संकेत दे रहे  है। हालांकि शॉर्ट टर्म टाइम फ्रेम में  यह स्टॉक ओवर बॉट जोन में नजर आ रहा है। इस स्थिति में अगर यह शेयर 1480 के नीचे फिसलता है तो इसमें लॉन्ग पोजिशन घटाने की सलाह होगी।

मीडियम टर्म चार्ट से संकेत मिलता है कि 1480 का लेवल इसके लिए काफी अहम है। अगर यह इसके ऊपर टिके रहता है तो फिर हमें इसमें और बढ़त देखने को मिल सकती है। वहीं अगर इसके नीचे फिसल सकता है तो और गिरावट आ सकती है।


 
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (
https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।