बाजार पर फिलहाल मंदडिये मजबूत पकड़ बनाते हुए दिखे हैं। इसकी वजह से बेंचमार्क इंडेक्स 200-डीएमए (डेली मूविंग एवरेज - 17,384) के नीचे बंद हुआ। निफ्टी 28 फरवरी को बजट डे के 17,353 के निचले स्तर के नीचे क्लोज हुआ। ऐसे बाजार में भी कुछ स्टॉक में एक्शन देखने को मिला। इन स्टॉक्स ने ब्रॉडर मार्केट की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। उनमें जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) शामिल था। इसका भाव लगभग 13 प्रतिशत बढ़कर 235 रुपये हो गया। जो 9 फरवरी के बाद इसका उच्चतम स्तर है। इसने चार्ट पर लॉन्ग बेयरिश कैंडल बनाया। वहीं इस दौरान जेबीएम ऑटो (JBM Auto) के शेयर एनएसई पर 4 प्रतिशत की तेजी के साथ 574 रुपये पर पहुंच गए। पिछले कुछ सत्रों में कंसोलिडेशन के बाद डेली चार्ट पर औसत से अधिक वॉल्यूम के साथ इसने लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। वहीं जेंसार टेक्नोलॉजीज (Zensar Technologies) 4 प्रतिशत चढ़कर 290 रुपये पर पहुंच गया। इसने औसत वॉल्यूम से ऊपर कारोबार करते हुए डेली चार्ट पर बुलिश कैंडल बनाया।
प्रभुदास लीलाधर की वैशाली पारेख से जानें इन स्टॉक्स पर अब निवेशकों को कौन सी रणनीति अपनानी चाहिए
उन्होंने कहा कि इस स्टॉक ने 368 रुपये के स्तर गिरने के बाद 204 रुपये के स्तर के करीब बॉटम आउट होने के संकेत दिए हैं। इन स्तरों पर ये एक्टिव वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर बुलिश पॉजिटिव कैंडल बनाने का संकेत दे रहा है।
आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) से पता चलता है कि इस स्टॉक ने ओवरसोल्ड जोन से ट्रेंड रिवर्सल के साथ तेजी बढ़त का संकेत दिया है। इसलिए हमारा सुझाव है कि इसमें 255-260 रुपये के ऊपर के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इसमें 217 रुपये के स्तर पर स्टॉप-लॉस को बनाए रखना चाहिए।
स्टॉक ने डेली चार्ट पर हायर बॉटम फॉर्मेशन पैटर्न बनाने का संकेत दिया है। इस पैटर्न इसमें बढ़ते ट्रेंड का संकेत देता है। जबकि स्टॉक में हाल ही में 568 रुपये के स्तर से ऊपर ब्रेकआउट आने से इसके ऊपर बढ़ने की उम्मीद है।
वैशाली ने कहा कि इसमें 550 रुपये के जोन के पास सपोर्ट बना हुआ है। इसमें 625-630 रुपये के अगले शुरुआती लक्ष्य के लिए पुलबैक की उम्मीद की जा सकती है। आरएसआई इंडिकेटर भी इसमें तेजी का संकेत दे रहे हैं। लिहाजा इसमें 550 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ 625-630 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी।
इस शेयर ने 205 रुपये के करीब बॉटम आउट होने के बाद अच्छी तेजी पकड़ी है। इसमें ट्रेंड में सुधार हुआ है। स्टॉक 240 रुपये के महत्वपूर्ण 200-डीएमए स्तर से आगे निकल गया है।
इस स्टॉक में 308 रुपये के पास रेजिस्टेंस के बाद कंसोलिडेशन देखा गया है। एक छोटी सी गिरावट के बाद आने वाले दिनों में इसमें तेजी देखने को मिल सकती है। इसमें 308 रुपये के जोन में निर्णायक मूव के बाद ये स्टॉक 350 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। इसमें स्टॉप लॉस को 275 रुपये के स्तर पर लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )