ब्रॉडर मार्केट से बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टॉक्स में जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless), शारदा क्रॉपकेम (Sharda Cropchem) और एजिस लॉजिस्टिक्स (Aegis Logistics) शामिल रहे हैं। जिंदल स्टेनलेस में डेली चार्ट पर हायर शैडो और मजबूत वॉल्यूम के बुलिश कैंडल बना है। वहीं शारदा क्रॉपकेम के शेयर में 10 प्रतिशत की तेजी आई है। इसने अच्छे वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडल बनाया। वहीं एजिस लॉजिस्टिक्स में करीब 7 प्रतिशत की रैली देखने को मिली है। इस स्टॉक में औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ लॉन्ग बुलिश कैंडल बना है। इन स्टॉक्स पर आगे किस प्रकार के ट्रेडिंग मूव नजर आ सकते हैं। इस पर डालते हैं एक नजर-
जानिये कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान ने निवेशकों को इन शेयरों पर क्या सलाह दीः
इस स्टॉक का शॉर्ट टर्म टेक्चसर वोलैटाइल और दिशाहीन है। शायद इसमें ट्रेडर्स किसी भी डायरेक्शन की पुष्टि होने का इंतजार कर रहे हैं।
बुल्स के लिए स्टॉक में 520 रुपये का स्तर महत्वपूर्ण ब्रेकआउट स्तर होगा। अगर स्टॉक इससे ऊपर बंद होने में कामयाब होता है, तो यह 200-डे एसएमए या 550 रुपये के स्तर तक चढ़ सकता है। दूसरी तरफ यदि ये 460 रुपये से नीचे कारोबार करना शुरू करता है तो स्टॉक 415 रुपये या 50-डे एसएमए स्तर तक गिर सकता है। जिससे इसमें कमजोरी बढ़ सकती है।
डेली चार्ट पर स्टॉक लगातार हायर हाई और हायर लो सीरीज फॉर्मेशन बना रहा है। इसके साथ ही ये 20-day SMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है। ये स्थिति इसके लिए मोटे तौर पर पॉजिटिव है। इसमें शॉर्ट टर्म टेक्सचर बुलिश नजर आ रहा है। लिहाजा गिरावट में खरीदारी करके उछाल पर बेचने की रणनीति अपनानी चाहिए।
बुल्स के लिए इस स्टॉक में 210 रुपये पर तात्कालिक सपोर्ट नजर आ रहा है। इसमें इसके ऊपर 250 से 275 रुपये के मूव देखने को मिल सकते हैं। दूसरी तरफ इसमें मुनाफावसूली भी देखने को मिल सकती है लिहाजा 210 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
इसमें डेली और वीकली चार्ट्स पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बना है। ये पैटर्न अपट्रेंड वेव का संकेत दे रहा है। जिससे निकट भविष्य में अपट्रेंड जारी रहने की संभावना है।
ट्रेंड फॉलो करने वाले ट्रेडर्स के लिए 330 रुपये पर अहम सपोर्ट रहेगा। इससे ऊपर यह 370-390 रुपये के स्तर तक जा सकता है।
दूसरी तरफ 330 रुपये से नीचे गिरने पर ट्रेडर्स ट्रेडिंग लॉन्ग पोजीशन से बाहर निकल सकते हैं। इसके नीचे यह 310-302 रुपये तक फिसल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )