ब्रॉडर मार्केट से बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टॉक्स में जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless), शारदा क्रॉपकेम (Sharda Cropchem) और एजिस लॉजिस्टिक्स (Aegis Logistics) शामिल रहे हैं। जिंदल स्टेनलेस में डेली चार्ट पर हायर शैडो और मजबूत वॉल्यूम के बुलिश कैंडल बना है। वहीं शारदा क्रॉपकेम के शेयर में 10 प्रतिशत की तेजी आई है। इसने अच्छे वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडल बनाया। वहीं एजिस लॉजिस्टिक्स में करीब 7 प्रतिशत की रैली देखने को मिली है। इस स्टॉक में औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ लॉन्ग बुलिश कैंडल बना है। इन स्टॉक्स पर आगे किस प्रकार के ट्रेडिंग मूव नजर आ सकते हैं। इस पर डालते हैं एक नजर-
