10 मार्च को बाजार पर मंदड़ियों का दबदबा कायम रहा। जिसके चलते सेंसेक्स निफ्टी करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिका में बैंकिंग सेक्टर पर आए संकट ने भारतीय बाजारों पर भी दबाव बनाया। पिछले कारोबारी दिन बाजार में आई गिरावट में सबसे ज्यादा योगदान बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों का रहा। सेंसेक्स करीब 700 अंकों की गिरावट के साथ 59135 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 180 अंक गिरकर 17413 के स्तर पर बंद हुआ था। डेली चार्ट पर इसने एक हैमर जैसा कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था। आमतौर पर इसको एक बुलिश रिवर्सल पैटर्न माना जाता है। ऐसे में हमें आने वाले कारोबारी सत्रों में बाजार के ट्रेंड पर नजर रखनी होगी।
