शॉर्ट-कवरिंग की की लीडरशिप में आने वाली रैली ने निफ्टी 50 इंडेक्स को हालिया कंसेलीजेशन के बाद 27 जून को नए शिखर पर पहुंचा दिया है। आज निफ्टी 18800 को फिर से पार करने में कामयाब रहा है। ऐसा लगता है कि बाजार में फिर से विश्वास लौट आया है। बाजार जानकारों का मानना है कि जल्द ही इंडेक्स अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर से आगे निकलते हुए नए हाई लगाता दिख सकता है। 28 जून के कारोबारी सत्र में ऐसा होता भी दिखा। आज सेंसेक्स-निफ्टी ने बाजार खुलते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया।
पिछले कारोबारी सत्र में बीएसई सेंसेक्स 446 अंक उछलकर 63,416 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 126 अंक बढ़कर 18,817 पर पहुंच गया। डेली चार्ट पर निफ्टी ने बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स ने एक और सत्र के लिए तेजी जारी रखी। ये दोनों इंडेक्स लगभग 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए थे।
बैंक निफ्टी ने मंगलवार की रैली में अहम भूमिका निभाई। ये 480 अंक बढ़कर 44122 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी आईटी से भी भागीदारी देखी गई। ये 200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 28800 पर पहुंच गया।
मंगलवार को एक्शन में रहने वाले शेयरों में आदित्य बिड़ला कैपिटल, कैन फिन होम्स और पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन शामिल थे। आदित्य बिड़ला कैपिटल 6 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 192 रुपये पर पहुंच गया, जो 30 नवंबर, 2017 के बाद का उच्चतम समापन स्तर है। इस स्टॉक ने कल डेली चार्ट पर काफी ज्यादा वॉल्यूम के साथ एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। 50-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज - 170 रुपये) पर सपोर्ट लेने के बाद स्टॉक ने लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रखी थी।
कैन फिन होम्स के शेयर भी कल 5 फीसदी की बढ़त के साथ 780 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुए थे। इस स्टॉक ने कल कंसोलीडेशन ब्रेकआउट के बाद मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। मासिक चार्ट पर स्टॉक में थ्री व्हाइट सोल्जर जैसा पैटर्न दिखा है जो एक सकारात्मक संकेत है।
कल के कारोबार में पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन 4 फीसदी चढ़कर 207.85 रुपये पर पहुंच गया और पिछले सत्र में हाई वेव प्रकार के पैटर्न के गठन के बाद औसत से अधिक वॉल्यूम के साथ लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया। मासिक आधार पर ये स्टॉक अक्टूबर 2022 से तेजी के ट्रेंड में है। इसी अवधि में स्टॉक लगभग 99 फीसदी भागा है।
आइए देखते हैं इन स्टॉक्स पर क्या है आशिका स्टॉक ब्रोकिंग के विराज व्यास की सलाह है।
Aditya Birla Capital:ये स्टॉक 2017 में अपनी लिस्टिंग के बाद से गिरावट के दौर में है। लेकिन नवंबर 2022 में यह स्टॉक128 रुपये के अहम स्तर को पार कर गया। इसके बाद इसमें सकारात्मक बदलाव आया। वर्तमान में, स्टॉक अपने बेस रेंज (रुपये) के 200 फीसदी विस्तार (115-40) तक पहुंच गया है जो निकट अवधि के प्रतिरोध के रूप में काम कर सकता है। हालांकि, स्टॉक में मजबूत रिकवरी देखने को मिल रही है और आने वाले महीनों में ये 225-235 रुपये तक जा सकता है। स्टॉक के लिए 180 रुपये के स्तर पर सपोर्ट है।
Can Fin Homes: इस स्टॉक में भी तेजी के संकेत कायम हैं। इस तेजी में ये स्टॉक 870-900 रुपए तक जाता दिख सकता है। नीचे की तरफ 740 रुपए पर सपोर्ट दिख रहा है।
Power Finance Corporation: में भी और तेजी आने के संकेत हैं। जब तक स्टॉक 195-190 रुपये के सपोर्ट से ऊपर रहता है, तब तक इसमें आने वाले महीनों में 240-230 रुपये के दायरे जाने की उम्मीद दिख रही है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।