Trade Spotlight : आदित्य बिड़ला फैशन, डॉ. रेड्डीज और बोरोसिल रिन्यूएबल्स में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?

Trade Spotlight : पिछले कुछ महीनों से डॉ रेड्डीज 5,500 रुपये के स्तर के आसपास घूम रहा है। इसके अलावा, हाल के टॉप 5,970 रुपये से आया करेक्शन भी बहुत ज्यादा नहीं रहा है। ये स्टॉक पर मंदड़ियों की कमजोर पड़ती पकड़ का संकेत है। पिछले कारोबारी सत्रों में इस काउंटर ने 4 फीसदी की बढ़त के साथ तेजी पकड़ी है, जो आकर्षक दिख रही है

अपडेटेड Jan 25, 2024 पर 10:23 AM
Story continues below Advertisement
Trade Spotlight : जनवरी 2024 इस बोरोसिल रिन्यूएबल्स के लिए शानदार रहा है क्योंकि इसने पहले ही केवल एक महीने के समय में 38 फीसदी रिटर्न दिया है। इसमें अभी भी काफी तेजी की संभावनाएं नजर आ रही हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Trade Spotlight : आने वाले कारोबारी सत्रों में बाजार के बड़े पैमाने पर सीमित और कंसोलीडेटेड रहने की उम्मीद। बाजार जानकारों का कहना है कि अधिकांश नकारात्मक खबरों का असर बाजार पर दिख चुका है। बाजार की नजर अगले हफ्ते आने वाले एफओएमसी ब्याज दर निर्णय पर बनी हुई हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है किअगर निफ्टी 21,500 के ऊपर मजबूत क्लोजिंग देता है तो ये 21,700 की ओर बढ़ता दिख सकता है। 21,300-21,200 के जोन में निफ्टी के लिए सपोर्ट दिख रहा है।

    25 जनवरी को, निफ्टी 50 इंडेक्स 215 अंक बढ़कर 21,454 पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 690 अंक ऊपर 71,060 पर बंद हुआ था। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्सों ने भी 1.8 फीसदी और 1.7 फीसदी की बढ़त दिखी थी।

    कल आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज और बोरोसिल रिन्यूएबल्स में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। आदित्य बिड़ला फैशन 5.66 फीसदी बढ़कर 235.3 रुपये पर बंद हुआ था। डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज भी 4 फीसदी चढ़कर 5,902 रुपये पर बंद हुआ। इसी तरह बोरोसिल रिन्यूएबल्स में भी 24 जनवरी को मजबूत वॉल्यूम के साथ 11.6 फीसदी की तेजी आई।


    आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के जिगर एस पटेल की ट्रेडिंग रणनीति

    आदित्य बिड़ला फैशन (Aditya Birla Fashion & Retail) : पिछले कुछ महीनों से काउंटर 215 रुपये के स्तर के आसपास दिख रहा है। इसके अलावा, हाल के हाई 248 रुपये से आया करेक्शन भी बहुत गहरा नहीं था। ये इस बात का संकेत देता है कि मंदाड़ियों की ताकत कम हो रही है। काउंटर में तेजी के रुझान के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में इस स्टॉक में 265 रुपये के लक्ष्य के लिए, 230-238 रुपये के रेंज में खरीदारी करें। डेली क्लोजिंग बेसिस पर 219 रुपये के करीब स्टॉप-लॉस लगाएं।

    डॉ रेड्डीज (Dr Reddy's Laboratories): पिछले कुछ महीनों से डॉ रेड्डीज 5,500 रुपये के स्तर के आसपास घूम रहा है। इसके अलावा, हाल के टॉप 5,970 रुपये से आया करेक्शन भी बहुत ज्यादा नहीं रहा है। ये स्टॉक पर मंदड़ियों की कमजोर पड़ती पकड़ का संकेत है। पिछले कारोबारी सत्रों में इस काउंटर ने 4 फीसदी की बढ़त के साथ तेजी पकड़ी है, जो आकर्षक दिख रही है। इस स्टॉक में भी 6,350 रुपये के लक्ष्य के लिए, 5,850-6,000 रुपये के रेंज में खरीदारी करें। डेली क्लोजिंग बेसिस पर 5,699 रुपये के करीब स्टॉप-लॉस लगाएं।

    Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    बोरोसिल रिन्यूएबल्स (Borosil Renewables): जनवरी 2024 इस बोरोसिल रिन्यूएबल्स के लिए शानदार रहा है क्योंकि इसने पहले ही केवल एक महीने के समय में 38 फीसदी रिटर्न दिया है। इसमें अभी भी काफी तेजी की संभावनाएं नजर आ रही हैं। मंथली टाइम फ्रेम पर इसने पिछले 7 महीनों की कैंडल पार कर ली है। इसके अलावा, निचले स्तरों से वॉल्यूम बहुत बढ़ा है जो इसे आकर्षक बनाता है। इस स्टॉक में 750 रुपये के लक्ष्य के लिए 590-615 रुपये की रेंज में छोटी किश्त में खरीदारी करें। उसके बाद 550-560 रुपये की रेंज में एक और किश्त में खरीदारी करें। डेली क्लोजिंग बेसिस पर स्टॉप-लॉस 499 रुपये के करीब रखें।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।