Trade Spotlight : वर्तमान हफ्ते के शुरुआत से 19,300 के लेवल को पार करने के बाद निफ्टी को लगभग 19,450-19,500 के स्तर पर कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा और ये एक सीमित दायरे में घूम रहा है। ऐसे में बाजार जानकारों का कहना है कि अब जब तक निफ्टी इस दायरे को ऊपर या नीचे किसी भी तरफ नहीं तोड़ता है तब ये इस दायरे में फंसा रहेगा। 9 नवंबर को, निफ्टी 48 अंक गिरकर 19,395 पर बंद हुआ। इसने 21-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) पर सपोर्ट लेकर डेली चार्ट पर बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। जबकि बीएसई सेंसेक्स 143 अंक गिरकर 64,832 पर बंद हुआ।
ब्रॉडर मार्केट में मिलाजुला रुझान रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.2 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। जबकि स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.2 फीसदी गिरकर बंद हुआ। कल एजिस लॉजिस्टिक्स, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर और सीडीएसएल में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। एजिस लॉजिस्टिक्स 7 फीसदी से अधिक बढ़कर 316 रुपये पर बंद हुआ था। इसने दैनिक चार्ट पर काफी ज्यादा वॉल्यूम के साथ मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। गुरुवार की रैली के साथ ये स्टॉक 21-डे ईएमए से ऊपर चढ़ गया और 50-डे ईएमए (320 रुपये) के करीब पहुंच गया।
चालू माह की शुरुआत से ही मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर मजबूती दिखा रहा है। गुरुवार को ये स्टॉक 5.6 फीसदी बढ़कर 1,624 रुपये पर पहुंच गया। ये इसका नया 52 वीक हाई है। स्टॉक ने सभी बड़े मूविंग एवरेज (20, 50, 100 और 200-दिवसीय ईएमए) से ऊपर कारोबार करता दिखा। स्टॉक ने भारी वॉल्यूम के साथ डेली स्केल पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। यहा एक सकारात्मक संकेत है।
सीडीएसएल भी 5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 1,693 रुपये के नए रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। इसने मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली टाइम फ्रेम पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। स्टॉक कल अपने अहम मूविंग एवरेज से काफी ऊपर कारोबार करता दिखा था। लेकिन मोमेंटम इंडीकेटर आरएसआई (relative strength index) 80 के स्तर पर है, जो ओवरबॉट ज़ोन का संकेत देता है।
आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है चार्टएनालिटिक्स की फोरम छेड़ा की ट्रेडिंग रणनीति
एजिस लॉजिस्टिक्स (Aegis Logistics) : अगस्त में 380-385 रुपये के करीब डबल टॉप बनाने के बाद एजिस लॉजिस्टिक्स में लगातार गिरावट देखने को मिली है। जिसके चलते ये स्टॉक 50-डे, 100-डे और 200-डे मूविंग एवरेज से नीचे गिर गया था। लेकिन 280-282 रुपये के करीब इसमें स्थिरता आती दिखी। इसके बाद इसमें फिर से तेजी आई है। इस तेजी को मजबूत वॉल्यूम का भी सपोर्ट है। वर्तमान में, पीएसएआर (पैराबोलिक स्टॉप और रिवर्स) तेजी के संकेत दे रहा। स्टॉक में हमें 326 रुपये तक की तेजी देखने को मिल सकती है। शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स को ये लेवल मिलने पर पोजीशन घटाने की सलाह होगी।
मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर (Metropolis Healthcare) : पिछले महीने मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर ने अपने 1,510-1,513 रुपये के रजिस्टेंस को पार कर लिया। इसके बाद इसमें गिरावट आई। स्टॉक को 200-डे मूविंग एवरेज से थोड़ा ऊपर 1,360 रुपये के स्तर पर सपोर्ट मिला। यहां से इसमें फिर से तेजी लौटी और ये अपने पिछले हाई को पार कर गया। ये स्टॉक में तेजी शुरू होने का संकेत है। ऐसे में ट्रेडर्स को इस स्टॉक में 1,575 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह होगी। स्टॉक में हमें जल्द ही 1,690 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है।
सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (CDSL) : मार्च में 880 रुपये के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद, स्टॉक में रिकवरी देखने को मिली। इस रिकवरी में स्टॉक 50-डे, 100-डे और 200-डे मूविंग एवरेज को पार कर गया। ये एक बुलिश ट्रेंड का संकेत है। सितंबर में स्टॉक लगभग 1,430 रुपये के स्तर पर पहुंच गया और आगे बढ़ने से पहले लगभग एक महीने तक ये कंसोलीडेशन के दौर में रहा था। इस कंसोलीडेशन को 50-डे मूविंग एवरेज का सपोर्ट हासिल था। इससे ऊपर की ओर रुझान जारी रहा।
इस कंसोलीडेशन से ब्रेकआउट के साथ वॉल्यूम में भी भारी बढ़त हुई है। जिससे तेजी की भावना को बल मिला है। स्टॉक अब ऑलटाइम हाई पर पहुंच रहा है। इसमें अभी तेजी आने के संकेत मिल रहे हैं। निवेशकों को सलाह है कि वे 1,800 रुपये के लक्ष्य के लिए अपनी होल्डिंग बनाए रखें। 1,560 रुपये पर स्टॉप-लॉस लगाएं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।