Get App

Trade Spotlight: एजिस लॉजिस्टिक्स, त्रिवेणी टर्बाइन और एपीएल अपोलो ट्यूब्स में अब क्या करें?

कल कुछ शेयरों ने ब्रॉडर मार्केट की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था। इनमें एजिस लॉजिस्टिक्स, त्रिवेणी टर्बाइन और एपीएल अपोलो ट्यूब्स जैसे शेयर शामिल हैं। एजिस लॉजिस्टिक्स कल 6 फीसदी की तेजी के साथ 394 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। इस स्टॉक ने कल डेली चार्ट पर भारी वॉल्यूम के साथ एक मजबूत बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था। त्रिवेणी टर्बाइन में भी कल अच्छी तेजी देखने को मिली थी। ये स्टॉक 4.5 फीसदी की बढ़त के साथ 315 रुपए पर बंद हुआ था

Sunil Matkarअपडेटेड Mar 24, 2023 पर 1:03 PM
Trade Spotlight: एजिस लॉजिस्टिक्स, त्रिवेणी टर्बाइन और एपीएल अपोलो ट्यूब्स में अब क्या करें?
एपीएल अपोलो ट्यूब्स ने भी कल के कारोबार में डेली चार्ट पर एक मजबूत बुलिश कैंडल बनाया। स्टॉक अपने सभी अहम मूविंग एवरेज्स के ऊपर दिख रहा है

23 मार्च को कारोबारी सत्र के आखिरी घंटों में आई मुनाफा वसूली के चलते बाजार पिछले दिन की अपनी सारी बढ़त को गवांते हुए करीब 0.50 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ था। कमजोर ग्लोबल संकेतों, बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में आई बिकवाली और टेक शेयरों की पिटाई ने निफ्टी को 17100 के नीचे ढ़केल दिया था। निफ्टी कल 75 अंकों की कमजोरी के साथ 17077 के स्तर पर बंद हुआ था। डेली चार्ट पर इसने ट्वीजर टॉप जैसा पैटर्न बनाया था। ये एक बियरिश रिवर्सल पैटर्न माना जाता है। सेंसेक्स कल 289 अंक गिरकर 57925 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी के मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.4 फीसदी की कमजोरी को साथ बंद हुए थे।

कल के कारोबार में कुछ शेयरों ने ब्रॉडर मार्केट की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था। इनमें एजिस लॉजिस्टिक्स, त्रिवेणी टर्बाइन और एपीएल अपोलो ट्यूब्स जैसे शेयर शामिल हैं। एजिस लॉजिस्टिक्स कल 6 फीसदी की तेजी के साथ 394 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। इस स्टॉक ने कल डेली चार्ट पर भारी वॉल्यूम के साथ एक मजबूत बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था।

त्रिवेणी टर्बाइन में भी कल अच्छी तेजी देखने को मिली थी। ये स्टॉक 4.5 फीसदी की बढ़त के साथ 315 रुपए पर बंद हुआ था। इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर हायर हाई हायर लो फॉर्मेशन बनाते हुए एक लॉन्ग बुलिश कैंडर बनाया था। ये स्टॉक 9, 21, 50, 100 और 200-day EMA जैसे सभी अहम एवरेज्स को ऊपर दिख रहा है।

एपीएल अपोलो ट्यूब्स ने भी कल के कारोबार में डेली चार्ट पर एक मजबूत बुलिश कैंडल बनाया। स्टॉक अपने सभी अहम मूविंग एवरेज्स के ऊपर दिख रहा है। कल के कारोबार में ये स्टॉक एनएसई 4.6 फीसदी की बढ़त लेकर 1244 के स्तर पर बंद हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें