ट्रेड स्पॉटलाइट: एथर इंडस्ट्रीज, बीएसई और जेबीएम ऑटो में अब क्या करें?

कल बैंक निफ्टी में एक फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी आईटी में सात फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। 22 जून जो स्टॉक एक्शन में थे उनमें एथर इंडस्ट्रीज, बीएसई और जेबीएम ऑटो शामिल थे। एथर इंडस्ट्रीज गुरुवार को मजबूत वॉल्यूम के साथ 6 फीसदी बढ़कर 1166 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। कल के कारोबार में बीएसई के शेयर 5.4 फीसदी बढ़कर 603 रुपये पर पहुंच गए

अपडेटेड Jun 23, 2023 पर 10:58 AM
जेबीएम ऑटो भी कल 2 फीसदी चढ़कर 1040 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ और दैनिक पैमाने पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। साप्ताहिक आधार पर स्टॉक ने लगातार पांचवें सप्ताह हायर हाई, हायर लो स्तर बनाए रखा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    22 जून को बेंचमार्क इंडेक्स में लगभग 0.50 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। बाजार पर कर मंदड़ियों का दबदबा देखने को मिला। मेटल को छोड़कर अधिकांश सेक्टर में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। फेड की कड़ी टिप्पणी के बाद निराशाजनक ग्लोबल संकेतों ने भी बाजार सेंटीमेंट पर निगेटिव असर डाला। बीएसई सेंसेक्स 284 अंक गिरकर 63239 पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 85 अंक गिरकर 18771 पर आ गया। मार्केट ब्रेड्थ भी कमजोर रही। एनएसई पर प्रत्येक दो बढ़ने वाले शेयरों के मुकाबले लगभग तीन शेयरों में गिरावट देखने को मिली। कल के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट में भी करेक्शन देखने को मिला है। पिछले लगातार आठ सत्रों में बढ़त के बाद कल मिड और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1 फीसदी गिरकर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.8 फीसदी गिर कर बंद हुआ।

    कल बैंक निफ्टी में एक फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी आईटी में सात फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। जो स्टॉक एक्शन में थे उनमें एथर इंडस्ट्रीज, बीएसई और जेबीएम ऑटो शामिल थे। एथर इंडस्ट्रीज गुरुवार को मजबूत वॉल्यूम के साथ 6 फीसदी बढ़कर 1166 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ।

    कल के कारोबार में बीएसई के शेयर 5.4 फीसदी बढ़कर 603 रुपये पर पहुंच गए। ये 27 अक्टूबर, 2022 के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है। कल इस स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ दैनिक चार्ट पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। स्टॉक में एक कंसोलीडेशन ब्रेकआउट देखने को मिला है।


    जेबीएम ऑटो भी कल 2 फीसदी चढ़कर 1040 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ और दैनिक पैमाने पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। साप्ताहिक आधार पर स्टॉक ने लगातार पांचवें सप्ताह हायर हाई, हायर लो स्तर बनाए रखा है।

    आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की ट्रेडिंग रणनीति

    Aether Industries:स्टॉक ने 1209 रुपये का नया ऑल टाइम हाई दर्ज किया। बाजार की कमजोर स्थितियों के बावजूद शेयर ने गुरुवार को पूरे दिन तेजी बरकरार रखी। शॉर्ट टर्म में स्टॉक ने एक अच्छा ब्रेकआउट फॉर्मेशन बनाया है। पैटर्न की बनावट से पता चलता है कि अगर यह स्टॉक 1110 रुपये के स्तर से ऊपर टिका रहता है तो निकट अवधि में ब्रेकआउट गतिविधि जारी रहेगी। स्विंग ट्रेडर्स के लिए अब 1110 रुपये पर सपोर्ट दिख रहा है। अगर स्टॉक इसके ऊपर बना रहता है तो हमें इसमें 1250 रुपये तक की तेजी देखने को मिल सकती है। दूसरी तरफ 1110 रुपये से नीचे फिसलने पर स्टॉक में कमजोरी देखने को मिल सकती है।

    Multibagger Stock : नवरत्न कंपनी को मिले 5900 करोड़ के दो बड़े ऑर्डर, 3 साल में 360% रिटर्न दे चुका है स्टॉक

    BSE:सपोर्ट जोन से वापसी करने और हायर लो सीरीज बनाने के बाद काउंटर राइजिंग चैनल पैटर्न में कारोबार कर रहा है। वीकली स्केल पर मजबूत तेजी से पता चलता है कि काउंटर आने वाले दिनों में तेजी बनाए रखेगा। ट्रेडर्स के लिए 580 रुपये पर सपोर्ट दिख रहा है। जबकि 650 रुपये पर रजिस्टेंस है। हालांकि, 580 रुपये के नीचे फिसलने पर गिरावट आ सकती है।

    JBM Auto:इस स्टॉक में भी तेजी के संकेत कायम हैं। जब तक ये स्टॉक 990 रुपये से ऊपर कारोबार कर रहा है इसमें तेजी का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके ऊपर ये स्टॉक 1100-1140 रुपये तक जा सकता है। वहीं, 990 रुपए के इस सपोर्ट के टूटने के बाद स्टॉक में कमजोरी आ सकती है और ये 950 रुपये तक फिसल सकता है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।