Get App

ट्रेड स्पॉटलाइट: एथर इंडस्ट्रीज, बीएसई और जेबीएम ऑटो में अब क्या करें?

कल बैंक निफ्टी में एक फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी आईटी में सात फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। 22 जून जो स्टॉक एक्शन में थे उनमें एथर इंडस्ट्रीज, बीएसई और जेबीएम ऑटो शामिल थे। एथर इंडस्ट्रीज गुरुवार को मजबूत वॉल्यूम के साथ 6 फीसदी बढ़कर 1166 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। कल के कारोबार में बीएसई के शेयर 5.4 फीसदी बढ़कर 603 रुपये पर पहुंच गए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 23, 2023 पर 10:58 AM
ट्रेड स्पॉटलाइट: एथर इंडस्ट्रीज, बीएसई और जेबीएम ऑटो में अब क्या करें?
जेबीएम ऑटो भी कल 2 फीसदी चढ़कर 1040 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ और दैनिक पैमाने पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। साप्ताहिक आधार पर स्टॉक ने लगातार पांचवें सप्ताह हायर हाई, हायर लो स्तर बनाए रखा है

22 जून को बेंचमार्क इंडेक्स में लगभग 0.50 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। बाजार पर कर मंदड़ियों का दबदबा देखने को मिला। मेटल को छोड़कर अधिकांश सेक्टर में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। फेड की कड़ी टिप्पणी के बाद निराशाजनक ग्लोबल संकेतों ने भी बाजार सेंटीमेंट पर निगेटिव असर डाला। बीएसई सेंसेक्स 284 अंक गिरकर 63239 पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 85 अंक गिरकर 18771 पर आ गया। मार्केट ब्रेड्थ भी कमजोर रही। एनएसई पर प्रत्येक दो बढ़ने वाले शेयरों के मुकाबले लगभग तीन शेयरों में गिरावट देखने को मिली। कल के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट में भी करेक्शन देखने को मिला है। पिछले लगातार आठ सत्रों में बढ़त के बाद कल मिड और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1 फीसदी गिरकर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.8 फीसदी गिर कर बंद हुआ।

कल बैंक निफ्टी में एक फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी आईटी में सात फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। जो स्टॉक एक्शन में थे उनमें एथर इंडस्ट्रीज, बीएसई और जेबीएम ऑटो शामिल थे। एथर इंडस्ट्रीज गुरुवार को मजबूत वॉल्यूम के साथ 6 फीसदी बढ़कर 1166 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ।

कल के कारोबार में बीएसई के शेयर 5.4 फीसदी बढ़कर 603 रुपये पर पहुंच गए। ये 27 अक्टूबर, 2022 के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है। कल इस स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ दैनिक चार्ट पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। स्टॉक में एक कंसोलीडेशन ब्रेकआउट देखने को मिला है।

जेबीएम ऑटो भी कल 2 फीसदी चढ़कर 1040 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ और दैनिक पैमाने पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। साप्ताहिक आधार पर स्टॉक ने लगातार पांचवें सप्ताह हायर हाई, हायर लो स्तर बनाए रखा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें